‘Ramayana’ देखकर गदगद हुए विदेशी दर्शक, लॉर्ड ऑफ द रिंग्स से तुलना

Ramayana First Review: बॉलीवुड निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana: Rise of a Legend) को लेकर दुनियाभर के सिनेमाप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म का विशेष प्रीमियर अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित किया गया, जहां इंटरनेशनल क्रिटिक्स और हॉलीवुड दर्शकों ने पहली बार इसे देखा।

प्रीमियर के बाद सोशल मीडिया पर विदेशी दर्शकों के शुरुआती रिएक्शन्स (First Reviews) सामने आने लगे हैं, जिसमें फिल्म के भव्य विजुअल्स, स्केल और कलाकारों के अभिनय की जमकर सराहना की जा रही है।

‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ से तुलना

लॉस एंजिल्स प्रीमियर में फिल्म देखने वाले एक अंतरराष्ट्रीय समीक्षक और विदेशी दर्शक ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि 2001 में आई पौराणिक क्लासिक ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ देखने के बाद उन्हें पहली बार किसी फिल्म को देखकर ऐसा महाकाव्यात्मक (Epic) अनुभव महसूस हुआ है। दर्शक ने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक जादुई यात्रा की तरह लगती है।

समीक्षकों का कहना है कि फिल्म में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस बेहद भावुक करने वाला है। स्क्रीन पर भगवान राम के चरित्र चित्रण और भावनात्मक गहराई को देखकर थिएटर में बैठे कई विदेशी दर्शक अपने आंसू नहीं रोक सके। 3 घंटे से अधिक अवधि की इस मूल हिंदी फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को अपनी सांस्कृतिक विरासत और सिनेमाई भव्यता से बांधे रखा।

रणबीर की सादगी और यश का खौफनाक अवतार

फिल्म में स्टारकास्ट के प्रदर्शन को लेकर समीक्षकों ने काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं। रणबीर के अभिनय को दर्शकों ने बेहद सौम्य, गरिमापूर्ण और प्रभावशाली बताया है। उनके संवाद अदायगी और आंखों के भाव ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

 ‘केजीएफ’ फेम साउथ सुपरस्टार यश की रावण के रूप में एंट्री और स्क्रीन प्रेजेंस को मैग्नेटिक और पावरफुल बताया गया है। खासकर उनकी एंट्री सीन्स और विलेन अवतार की जमकर तारीफ हो रही है। माता सीता के किरदार में साई पल्लवी की सादगी और स्क्रीन प्रेजेंस को भी दर्शकों ने सराहा है।

पोस्ट-क्रेडिट सीन ने बढ़ाया सस्पेंस

प्रीमियर देखकर निकले दर्शकों ने फिल्म के अंत को लेकर सबसे बड़ा खुलासा किया है। फिल्म का अंत एक ऐसे जोरदार क्लिफहैंगर (Cliffhanger) पर होता है, जिसे देखकर हॉल में बैठे दर्शक चीख पड़े। इसके साथ ही फिल्म में एक स्पेशल पोस्ट-क्रेडिट सीन (Post-Credit Scene) भी शामिल है, जो रामायण के अगले भाग (सीक्वल) की झलक दिखाता है और एक बेहद अहम व आइकॉनिक किरदार की एंट्री को टीज करता है।

ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान और हैंस जिमर के बैकग्राउंड स्कोर और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन हाउस के वीएफएक्स (VFX) की भी काफी सराहना की जा रही है।

हालांकि, कुछ समीक्षकों का यह भी मानना है कि विशाल स्केल और विजुअल स्पेक्टेकल के बीच कहीं-कहीं कहानी की गति थोड़ी धीमी महसूस होती है। बहरहाल, विदेशी धरती पर मिले इस शानदार रिस्पॉन्स ने 5 नवंबर को भारत और दुनियाभर में होने वाली इसकी ग्रैंड रिलीज की उम्मीदों को कई गुना बढ़ा दिया है।

Back to top button