‘Ramayana’ के गाने की ‘आदिपुरुष’ से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर

Manoj Muntashir on Ramayana Song: निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana):  अपनी रिलीज से ठीक पहले विवादों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म के गानों और संगीत को लेकर भी इन दिनों काफी बज बना हुआ है, जिसका संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान (A.R. Rahman) ने तैयार किया है। और इसके बोल कुमार विश्वास ने लिखे है। हाल ही में फिल्म का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज किया गया, जिसके सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।

मनोज मुंतशिर का तीखा पलटवार

सोशल मीडिया पर हो रही तुलना और आलोचनाओं पर जब गीतकार मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) की नजर पड़ी, तो उन्होंने इस पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी और आलोचकों को करारा जवाब दिया। मनोज मुंतशिर ने तीखे अंदाज में कहा कि लोगों ने ‘मनोज मुंतशिर वाला कारनामा’ जैसी बातें कहीं हैं, जो बेहद जाहिलों जैसी लगती हैं।

रामायण' के गाने की 'आदिपुरुष' से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- मैंने राम के लिए कव्वालियां नहीं लिखी थी

उन्होंने अपने बयान में कहा, “मेरे भाई, काश रामायण के गीतों में मेरा वाला कारनामा दोहराया जाता। यह सच है कि ‘आदिपुरुष’ एक बहुत खराब फिल्म थी और उसके संवाद (Dialogues) भी बेहद खराब थे, लेकिन उस फिल्म के गीत आज भी देश का बच्चा-बच्चा गाता है।” अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मनोज मुंतशिर ने तंज कसते हुए कहा कि अगर किसी को इस बात पर शक है, तो वे कभी श्री अयोध्या पूरी जाकर देख लें, आज भी वहां की गली-गली में ‘आदिपुरुष’ के ही गीत गूंजते और बज रहे होते हैं।

क्या है ‘मंगल रंग’ गाने को लेकर विवाद?

फिल्म का गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सनातन महाकाव्य पर आधारित इस पौराणिक फिल्म के गाने में सूफी संगीत और कव्वाली जैसी धुन का इस्तेमाल किया गया है, जो इसकी थीम के अनुकूल नहीं है। कुछ नेटिज़न्स ने यहाँ तक तंज कसते हुए यह कहना शुरू कर दिया कि फिल्म में वही सब दोहराया जा रहा है जो इससे पहले ‘आदिपुरुष’ फिल्म के दौरान गीतकार मनोज मुंतशिर के समय हुआ था। गाने की शैली और इसके बोलों को लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग का दौर शुरू हो गया था।

ये भी पढ़े- ‘Ramayana’ देखकर गदगद हुए विदेशी दर्शक, लॉर्ड ऑफ द रिंग्स से तुलना

Back to top button