स्पेन ट्रेन हादसे में 68 मौतों के बाद सड़कों पर उतरे लोग, परिवहन मंत्री के इस्तीफे की मांग

Spain Train Accident: स्पेन में ट्रेन दुर्घटना में करीब 68 लोगों की मौत और 100 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद देश में रेलवे की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि इतनी बड़ी दुर्घटना कैसे हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

इसी बीच स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। ट्रेड यूनियन ने भी मंत्री पर जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाया है। बुधवार रात करीब 500 लोग मैड्रिड में परिवहन मंत्रालय के बाहर जमा हुए। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के खिलाफ नारे लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की।

परिवहन मंत्री पर उठ रहे सवाल?

आपको बता दें कि, हादसे के बाद परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने रेलवे के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि रेड सिग्नल होने और रेलवे ट्रैक पर पहले से ट्रेन मौजूद होने के बावजूद दूसरी ट्रेन को आगे बढ़ने की अनुमति कैसे मिली। उनके मुताबिक, सरकारी रेलवे व्यवस्था संभालने वाली कंपनी एडिफ ने सिस्टम का कंट्रोल अपने हाथ में लिया था।

इसके बाद रेनफे की ट्रेन को आगे जाने की अनुमति दी गई। मंत्री ने इस फैसले को गलत बताया। उनके बयान के बाद इस बात पर बहस शुरू हो गई कि हादसे की जिम्मेदारी किसकी है।

ट्रेड यूनियन ने मंत्री पर लगाए आरोप

वहीं, स्पेन की ट्रेड यूनियन सीएसआईएफ ने परिवहन मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है। यूनियन का कहना है कि मंत्री को जांच पूरी होने से पहले किसी रेलवे कर्मचारी को दोषी नहीं ठहराना चाहिए। सीएसआईएफ के मुताबिक, जब तक किसी की गलती साबित नहीं होती, तब तक उसे दोषी नहीं माना जा सकता।

लोगों की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि इतने बड़े हादसे के बाद जिम्मेदारी तय करने के बजाय रेलवे कर्मचारी को दोषी ठहराया जा रहा है।संगठन का कहना है कि उसने सितंबर में ही एडिफ में कर्मचारियों से ज्यादा घंटे काम कराने की समस्या को लेकर चेतावनी दी थी।

मालूम हो कि, हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद बुधवार रात मैड्रिड में विरोध प्रदर्शन हुआ। करीब 500 लोग परिवहन मंत्रालय के बाहर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

हालांकि, हादसे की असली वजह जानने के लिए जांच जरूरी है। जांच में सामने आने वाली जानकारी से ही पता चलेगा कि दुर्घटना किन कारणों से हुई और इसमें किसकी गलती थी।

दो ट्रेनों की टक्कर से हुआ बड़ा हादसा

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस दुर्घटना में रेनफे एवीई और निजी कंपनी इर्यो की ट्रेनें शामिल थीं। हादसा स्पेन के उर्दा रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 8:54 बजे हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गए। दमकलकर्मियों, नागरिक सुरक्षा टीमों और मेडिकल हेलीकॉप्टरों की मदद से घायलों को बचाने का काम शुरू किया गया।

इस दुर्घटना के कारण मैड्रिड और सेविले के बीच रेलवे व्यवस्था भी प्रभावित हुई। करीब 63 किलोमीटर के हिस्से में सुरक्षा प्रणाली में रुकावट आई, जिसके चलते उस क्षेत्र में ट्रेनें अपने आप रुक गईं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Back to top button