कोरोना: बीते 24 घंटे में दर्ज 43,263 नए मामलों में 30,196 सिर्फ केरल से

corona vaccination

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। आज गुरुवार को कल बुधवार के मुकाबले पांच हजार से ज्यादा अधिक मामले सामने आए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 43,263 मामले सामने आए हैं और 338 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को 37,875 नए मामले सामने आए थे और 369 लोगों की मौत हो गई थी।

वहीं बीते 24 घंटे में 40,567 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,93,614 है। कुल मृतकों की संख्या की 4,41,749 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,23,04,618 हो गई है।

केरल में सबसे ज्यादा कोरोना का प्रकोप

केरल में गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 30,196 मामले सामने आए हैं और 181 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि भारत के दो राज्य केरल और महाराष्ट्र में अभी सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट है।

राज्य के सात जिले (एर्नाकुलम, त्रिशूर, कोझीकोड, पलक्कड़, कोल्लम और कोट्टायम) में रोजाना 2000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। 

मुंबई में कोरोना के मामले में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। यहां बुधवार को कोरोना के 532 नए मामले सामने आए थे।

आठ सितंबर तक 71 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गईं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आठ सितंबर तक देश भर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस वैक्सीन की 86,51,701 डोज लगाई गईं जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 71,65,97,428 हो गया है।

Leave a Reply

Back to top button