
Women Empowerment: बहनों का सम्मान और बेटियों का आदर Bharat की माटी और मूल में:Shivraj Singh Chouhan
Modi के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण का नया युग शुरू:Shivraj
Shivraj Singh Chouhan Delhi: Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने को नई चेतना 5.0 का शुभारंभ किया और महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की पहल को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण के एक नए युग का प्रारंभ हुआ है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण, बहनों का सम्मान और बेटियों का आदर भारत की माटी में, भारत के मूल में है। पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं और बहनों का आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तीकरण करने का काम किया गया। संसद में भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देकर राजनीतिक सशक्तीकरण करने का प्रयास भी किया गया है। बहनों में जो चेतना जागृत हुई है, मैं कहना चाहता हूं कि जो आरक्षण में रुकावट बने हुए हैं, वे भी ज्यादा दिनों तक लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण देने से रोक नहीं पाएंगे।
आप में से कई बहनें संसद में जाकर बैठेंगी। उन्होंने कहा कि देश में 3 करोड़ 75 लाख लखपति दीदियां हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ी हैं। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा और अपराध को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कुछ घटनाएं ऐसी हैं, जो अंदर से झकझोर देती हैं। छोटी-छोटी बच्चियों के साथ जब कुछ गलत होता देखते हैं, तो आत्मा कांप जाती है। अलग-अलग घटनाओं के बारे में सुनते हैं, तो सोचते हैं कि हमारे समाज में क्या हो गया है।
उन्होंने पुरुष मानसिकता का जिक्र करते हुए कहा कि घर के सारे कामकाज की जिम्मेदारी बहू पर है। हम उससे बेटी जैसा बर्ताव क्यों नहीं कर सकते हैं? हम सभी को पुरुष प्रधान मानसिकता को बदलने की जरूरत है। महिलाएं गुलाम नहीं हैं, उनका भी आत्मसम्मान है। वह भी आकाश में ऊंची उड़ान भरना चाहती हैं। उन्हें अपने अनुसार जीने का ढंग मिलना चाहिए? क्यों कदम-कदम पर बाधा खड़ी की जाती है? महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों में नशे का अहम रोल है, कई जगहों पर महिलाओं ने शराब के ठेके बंद करने की मांग भी की है।





