China के सहयोग से Pakistan अंतरिक्ष क्षमताओं में विस्तार कर रहा है: NS Raja Subramani

Satellite लॉन्च कर Bharat अपनी ताकत बढ़ाएगा

PAK को Turkiyeसे भी Technology और Strategic मदद मिलेगी:CDS

 

Pakistan India CDS NS Raja Subramani: India’s Chief of Defence Staff (CDS) General NS Raja Subramani ने पाकिस्तान की तेजी से बढ़ती अंतरिक्ष (स्पेस) क्षमताओं को लेकर कहा है कि  चीन के सहयोग से पाकिस्तान अपनी अंतरिक्ष क्षमताओं में लगातार विस्तार कर रहा है और अब भारत को अपनी रक्षा रणनीति तैयार करते समय इस बात को भी मानकर चलना होगा कि पाकिस्तान को तुर्की से भी तकनीकी और सामरिक मदद मिलेगी।

सुपार्को और आईएसआर क्षमताओं के विस्तार को लेकर किया आगाह चीन और तुर्की के सहयोग से मजबूत हो रहा पाकिस्तान : जनरल सुब्रमणि ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ‘सुपार्को’ (SUPARCO) अपनी अंतरिक्ष एवं उपग्रह क्षमताओं को विकसित करने पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सहयोग के चलते पाकिस्तान की आईएसआर (इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रिकॉनिसेंस) क्षमताएं भी पहले के मुकाबले अधिक बेहतर होंगी, जो क्षेत्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।

सीडीएस ने जोर देकर कहा कि भारत को अपनी भविष्य की सैन्य और रक्षा रणनीति बनाते समय पाकिस्तान की इन बढ़ती अंतरिक्ष क्षमताओं और उसे मिलने वाले बाहरी समर्थन (चीन व तुर्की) को गंभीरता से ध्यान में रखना होगा। एसबीएस-3 (SBS-3) और अधिक सैटेलाइट लॉन्च कर भारत अपनी ताकत बढ़ाएगा 

पाकिस्तान और उसके सहयोगियों की गतिविधियों का जवाब देने के लिए भारत की तैयारियों का जिक्र करते हुए जनरल सुब्रमणि ने कहा कि इन चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए भारत को भी अपनी अंतरिक्ष क्षमताओं को तेजी से बढ़ाना होगा। उन्होंने बताया कि स्पेस-बेस्ड सर्विलांस फेज-3 (SBS-3) के शुरू होने से अंतरिक्ष से निगरानी करने की भारत की क्षमता में काफी इजाफा होगा।
सैटेलाइट निर्माण और लॉन्चिंग पर फोकस: सीडीएस ने आगे कहा कि भारत आत्मनिर्भरता और तकनीकी गति बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा, “हम ऐसे तरीकों पर भी काम कर रहे हैं, जिससे हम अधिक संख्या में उपग्रह (सैटेलाइट) बना सकें और उन्हें सफलतापूर्वक लॉन्च भी कर सकें।

Back to top button