Moradabad-Haridwar Highway पर Tractor-Trolley से टकराई UP रोडवेज Bus,चार की मौत

Moradabad-Haridwar Highway: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार को रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें कम से कम चार यात्रियों की मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। यह हादसा मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर छजलैट थाना क्षेत्र के लदावली गांव में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोडवेज बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस घटना के कारण चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। इस घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जिनमें से चार यात्रियों की मौत हो गई। आधिकारिक तौर पर अभी हादसे के कारण की जानकारी नहीं दी गई है। मृतकों की पहचान भी बाकी है। कांट रोड पर लडावली गांव के पास एक रोडवेज बस और ट्रैक्टर के बीच हादसा हुआ। इसमें मेरी बहन और भांजे की मौत हो गई है। वे स्टेशन से मुरादाबाद के सदूपुरा गांव में अपने घर आ रहे थे। हादसा किसके कारण हुआ है, यह हमें नहीं पता है। अभी सिर्फ यह जानकारी मिली है कि रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी थी। जिला अस्पताल के डॉक्टर नीरज अग्रवाल ने बताया कि चार लोगों को जिला अस्पताल लाया गया था। इनमें एक बच्चा भी शामिल था। उन्होंने बताया कि चारों लोगों को अस्पताल में मृत अवस्था में ही लाया गया था।

Back to top button