विवाह के बंधन में बंधने वाली हैं छोटे परदे की ‘नागिन’, जानिए किससे

mauny roy

छोटे परदे की ‘नागिन’ एक्ट्रेस मौनी रॉय शादी करने जा रही हैं। खबर हैं कि मौनी जल्द ही दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मौनी रॉय लंबे समय से दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं।

उनकी शादी की प्लानिंग का खुलासा उनके कजिन ने किया है। कहा जा रहा है कि मौनी सूरज से दुबई में ही शादी करेंगी। दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं।

मौनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अब अपनी शादी को लेकर भी वो खूब चर्चा में हैं। सूरज दुबई बेस्ड बिजनसमैन हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। 

एक्ट्रेस के कजिन ने बताया है कि मौनी और सूरज की शादी जनवरी 2022 में होगी। इससे पहले साल की शुरुआत में मौनी की मां ने उनकी दोस्त मंदिरा बेदी के घर पर सूरज के पैरंट्स से मुलाकात की थी।

मौनी रॉय एक बंगाली परिवार से संबंध रखती हैं। वह शुरू से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं। मौनी रॉय ने अपनी स्कूली पढ़ाई पश्चिम बंगाल से ही की।

इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। मौनी रॉय पहली बार अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला की फिल्म ‘रन’ के एक गाने में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आई थीं। 

मौनी ने अपने करियर की शुरुआत ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की थी। उसके बाद उन्हें कस्तूरी, देवों के देव महादेव, नागिन, नागिन 2, नागिन 3, टशन-ए-इश्क, जूनून, ऐसी नफरत तो कैसा इश्क, कृष्णा चली लंदन, झलक दिखला जा 9, एक था राजा एक थी रानी में देखा गया। कलर्स टीवी के सीरियल ‘नागिन’ में वह ऐसा छाई कि घर घर में मशहूर हो गईं।

Leave a Reply

Back to top button