हारेगा कोरोना: पिछले 24 घंटे में 18,833 नए केस, ढाई लाख से नीचे ऐक्टिव मामले

corona test

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की रफ़्तार मद्धिम पड़ती जा रही है। दैनिक मामलों के साथ-साथ एक्टिव केसों की संख्या में भी गिरावट देखने को मिल रहा है। देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,833 मामले सामने आए हैं।

एक्टिव मामले कुल मामलों का 1 प्रतिशत से भी नीचे है, जोकि मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। हालांकि त्योहारों के सीजन को देखते हुए विशेषज्ञों ने लोगों को कोरोना गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है।

भारत एक्टिव मामलों की संख्या अब 2,46,687 है, यह 203 दिनों में सबसे कम है। इतना ही नहीं देश में कोरोना का रिकवरी रेट भी बढ़ा है। वर्तमान में यह 97.94% है। मार्च 2020 के बाद से यह सबसे अधिक है।

पिछले 24 घंटों में 24,770 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं जिसके बाद कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,31,75,656 हो गई। कोरोना पॉजिटिव होने वाले मरीजों की साप्ताहिक संख्या में भी कमी देखी गई है।  पिछले 103 दिनों के लिए साप्ताहिक सकारात्मकता दर (1.68%) 3% से कम बनी हुई है।

दैनिक सकारत्मकता दर भी पिछले 37 दिनों से (1.68%) 3% से कम है। कोरोना मामलों की पहचान करने के लिए टेस्टिंग भी चल रही है, अभी तक देशभर में 57.68 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

वहीं लोगों को वायरस से सुरक्षा देने के लिए देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत भारत में अब तक कुल 92.17 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Back to top button