कोरोना: नए मामलों में लगातार कमी, एक्टिव केस 206 दिनों में सबसे कम

corona

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में पूरे देश से कोरोना के 19,740 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 248 लोगों की मौत हुई है।

देश में सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं और पिछले 24 घंटे के दौरान इसमें और 3,578 की गिरावट आई है। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 2,36,643 है जो कुल मामलों का 0.70 फीसद है। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस 206 दिनों में सबसे कम हो गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज सुबह अपडेट किए गए आंक़़डों के मुताबिक पिछले दो हफ्ते से नए मामले 30 हजार से नीचे बने हुए हैं। कोरोना मरीजों के रिकवर की दर में लगातार सुधार हो रहा है।

दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर भी दो फीसद से नीचे है। मृत्युदर 1.33 फीसद पर बनी हुई है और कोरोना संक्रमण के चलते देश में मरने वालों की संख्या 4,50,375 हो गई है।

देश में कोरोना की स्थिति:

पिछले 24 घंटे में नए कोरोना मरीज – 19,740

24 घंटे में कोरोना से रिकवर हुए मरीज – 23,070

24 घंटे में कोरोना से हुई मौतें – 248

अब तक कोरोना से हुई मौतें – 4,50,375

देश में अब तक कोरोना से ठीक हुए लोग – 3,32,48,291

देश में अब तक कोरोना से संक्रमित हुए लोग – 3.38 करोड़

Leave a Reply

Back to top button