बैंकों की हड़ताल का दूसरा दिन, काम-काज हो रहे हैं प्रभावित

Bank Strike

नई दिल्ली। सरकारी बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल का देशभर में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। आज हड़ताल का दूसरा दिन है और आज भी कई तरह का बैंकिंग काम-काज प्रभावित रहेंगे।

हड़ताल के पहले दिन लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। गौरतलब है कि इस हड़ताल में देश के सात लाख कर्मचारी शामिल हैं। हड़ताल के दूसरे दिन भी बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप दिखाई दे रही हैं। 

इस वजह से की गई हड़ताल

बता दें कि सरकार के प्राइवेटाइजेशन को लेकर चल रही तैयारियों का विरोध करने के लिए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने हड़ताल करने का एलान किया है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तहत बैंकों की 9 यूनियन आती हैं। इसके तहत 7 लाख कर्मचारी बैंकिंग हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। इसकी वजह से देश भर की बैंक शाखाओं में बंदी है। 

सरकारी बैंक शाखाओं में काम ठप

अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी), अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) और राष्ट्रीय संगठन सहित नौ बैंक यूनियनों की एक संस्था यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के हड़ताल के आह्वान के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में कई बैंक शाखाएं बंद कर दी गईं।

इसके चलते इनमें काम नहीं हो सका और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नतीजतन, हड़ताल के कारण शाखाओं में जमा और निकासी, चेक निकासी और ऋण मंजूरी जैसी सेवाएं ठप रहीं। हालांकि इस बीच एटीएम के सामान्य रूप से लेन-देन जारी रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button