
कोरोना: 24 घंटे में 27,409 नए मामले, 76 दिन बाद दर्ज हुए इतने कम केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 27,409 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 82,817 लोग कोरोना से ठीक हुए जबकि 347 लोगों की मौत हो गई।
76 दिनों के बाद कोरोना के इतने कम मामले सामने आए हैं। इससे पहले 30 नवंबर को 22775 केस मिले थे। वहीं तीसरी लहर की पीक 20 जनवरी को आई जब एक ही दिन में 3.47 लाख नए केस दर्ज हुए थे।
सोमवार को कोरोना के 34,113 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, रविवार को 44,877 मामले सामने आए थे। रविवार को संक्रमण से 684 लोगों की जान गई थी। अब तक कोरोना से 5.09 लाख लोगों की जान जा चुकी है।
सवा चार लाख के करीब हुए एक्टिव केस
देश में अब एक्टिव केस घटकर 4,23,127 हो गए हैं। वहीं, कोरोना से अब तक 4,26,92,943 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, कुल 4,17,60,458 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 5,09,358 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
कोरोना के आंकड़े एक नज़र में
कुल मामले: 4,26,92,943
सक्रिय मामले: 4,23,127
अब तक कुल रिकवरी: 4,17,60,458
कुल मौतें: 5,09,358
कुल वैक्सीनेशन: 1,73,42,62,440
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 12,29,536 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 75,30,33,302 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।