रूस-यूक्रेन युद्ध: शेयर बाजार धराशायी, कच्चे तेल का दाम आसमान पर

bse down

मुंबई। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार शेयर बाजार खुलते ही बुरी तरह टूट गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1100 अंक टूटकर खुला।

खुलने के साथ ही सेंसेक्स में 1404 अंकों या 2.58 फीसदी की जोरदार गिरावट आ गई, जिससे ये 52,930 के स्तर पर फिसल गया। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 380 अंक फिसलकर 15,866 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।

गौरतबल है कि घंटेभर के कारोबार के बाद ही सेंसेक्स में गिरावट और बढ़ गई और यह 1705 अंक टूटकर 52,621 पर पहुंच गया।

सोमवार को बैंकिंग शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 29 में गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं निफ्टी बुरी तरह टूटकर 459 अंक नीचे आ चुका है।

रूस यूक्रेन जंग के चलते एक तरफ वैश्विक बाजारों में जोरदार गिरावट आई है, तो दूसरी ओर कच्चे तेल का दाम आसमान पर पहुंच गया है।

सोमवार को कच्चे तेल के भाव में साल 2008 के बाद सबसे बड़ा उछाल आया और इसकी कीमत 139 डॉली प्रति बैरल को पार कर गई।

सोमवार को 10 डॉलर की तेजी आई

रूस के यूक्रेन पर हमले के खिलाफ पश्चिमी देश लगातार रूस पर अपने प्रतिबंध तेज करते जा रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय सहयोगी रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं।

इसके चलते ब्रेंट 139.13 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई 130.50  डॉलर पर पहुंच गया। सोमवार को तड़के कच्चे तेल की कीमत में एकाएक 10 डॉलर की तेजी आ गई और इसने 14 साल के उच्चतम स्तर को छू लिया। गौरतलब है कि साल 2008 में कच्चा तेल 147 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था।    

Leave a Reply

Back to top button