करवा चौथ: 90 साल बाद बना शिवयोग, जानिए पूजा का शुभ समय

इस बार करवा चौथ पर बन रहे हैं बहुत शुभ योग

आज करवा चौथ है अखंड सुहाग के लिए महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस बार 90 साल बाद करवा चौथ पर शिवयोग बन रहा है।

इसके अलावा शंक, दीर्घायु, हंस, गजकेसरी, अमृत और सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहे हैं जो सुख, समृद्धि और दीर्घायु प्रदान करेंगे। पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास घुलेगी। 

यह भी पढ़ें

सूर्य कर रहें हैं राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा प्रभाव

लग गया है कार्तिक का महीना, तुलसी पूजा का है विशेष महत्व

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार करवा चौथ पर बहुत शुभ योग बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग में सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। शिव योग में भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

करवा चौथ पर निर्जल व्रत रखा जाता है। चंद्रमा के दर्शन के उपरांत ही भोजन किया जाता है। पति-पत्नी अपने संकल्प को याद करते हैं कि एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना रखेंगे।

पूजा का समय

शाम 4:56 से रात 8:05 बजे तक

करवाचौथ पर गुलाबी सर्दी में होगा चांद का दीदार

रात 8:13 बजे निकलेगा चांद, आसमान रह सकता है साफ

तापमान रहेगा कम, रात में 13 डिग्री हो गया पारा

करवा चौथ पर महिलाओं को रात गुलाबी सर्दी के बीच चांद का दीदार होगा। पिछले साल की तरह बादलों की ओट में छिपा चांद उन्हें परेशान नहीं कर पाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार रात 8:13 बजे चंद्रोदय होगा। आसमान साफ होने और बादलों की लुकाछिपी न होने के कारण आसानी से चांद देखा जा सकता है।

मंगलवार को सुबह पारा और लुढ़क गया। अधिकतम तापमान हालांकि 32.2 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री और नीचे यानी 13 डिग्री पर पहुंच गया। दिवाली से पहले न्यूनतम तापमान में जोरदार गिरावट आई है।

Leave a Reply

Back to top button