
एलन मस्क ने बनाया व्यक्तिगत संपत्ति के नुकसान का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
एलन मस्क का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
फोर्ब्स के आंकड़ों के आधार पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने एक ब्लॉग में बताया है कि एलन मस्क ने 2021 के हाई लेवल से अपनी नेटवर्थ (Elon Musk Net Worth) में अब तक 182 अरब डॉलर (करीब 14.71 लाख करोड़ रुपये) गंवा दिए हैं| ऐसा करने वाले वे इतिहास के पहले व्यक्ति बन गए हैं|

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) ने शुक्रवार को बताया कि एलन मस्क (Elon Musk) ने इतिहास में व्यक्तिगत संपत्ति के सबसे बड़े नुकसान का विश्व रिकॉर्ड हासिल किया है। एक ब्लॉग पोस्ट में GWR ने फोर्ब्स के अनुमान का हवाला दिया कि एलन मस्क को नवंबर 2021 से लगभग 182 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। यानी अब मस्क का नाम गिनीज बुक में दर्ज होगा। लेकिन अन्य स्रोतों से पता चलता है कि यह आंकड़ा 200 बिलियन डॉलर ($200 billion) के करीब है।
GWR ने अपने ब्लॉग में लिखा है, “सटीक आंकड़े का पता लगाना लगभग असंभव है एलन मस्क का कुल घाटा वर्ष 2000 में जापानी टेक निवेशक मासायोशी सोन (Japanese tech investor Masayoshi Son) द्वारा निर्धारित 58.6 बिलियन डॉलर के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है।”