ऑस्कर्स 2023 में भारत डंका बजा

ऑस्कर्स 2023 में कई ऐतिहासिक चीजें हुईं | इस अवॉर्ड शो में फिल्म एव्रीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वन्स ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स जीते तो वहीं भारत की RRR और द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने इतिहास रच डाला | 

डायरेक्टर एसएस राजमौली , राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ ऑस्कर्स 2023

95वें अकैडेमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स 2023 में भारत ने अपना डंका बजाया| ऑस्कर 2023 में भारतीय फिल्म RRR ने इतिहास रच दिया है| इस साल डायरेक्टर एसएस राजमौली की फिल्म RRR के गाने नाटू नाटू को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था| ये अवॉर्ड जीतकर म्यूजिक कम्पोजर एमएम कीरावानी ने भारतीय जनता का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया| इसके अलावा ऑस्कर्स 2023 में भारत की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने भी अवॉर्ड जीता| प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की इस फिल्म को खूब प्यार दिया गया| दीपिका पादुकोण इस अवॉर्ड सेरेमनी में बतौर प्रेजेंटर पहुंची थीं| उनके लुक के भी खूब चर्चे हुए| नाटू नाटू की लाइव परफॉरमेंस पर पूरा हॉलीवुड झूम उठा|

Deepika Padukone Oscars 2023 look

लेजेंडरी एक्टर हैरिसन फोर्ड ने बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड प्रेजेंट किया| बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड फिल्म एव्रीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वन्स को मिला| इस फिल्म को 11 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था, जिसमें से 7 कैटेगरी में इसने अवॉर्ड जीते|

हॉलीवुड एक्ट्रेस मिशेल योह को बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला| उन्होंने फिल्म एव्रीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वन्स में दमदार किरदार निभाया है, जिसे ऑस्कर्स 2023 में सराहा गया| मिशेल पहली एशियन एक्ट्रेस हैं जिन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड जीता है| मिशेल ने अपनी स्पीच में कहा कि आज उनके जैसे दिखने वाले बच्चे, जो उन्हें इस सेरेमनी में देख रहे हैं, ये अवॉर्ड उनकी उम्मीद का जरिया है कि सपने सच होते हैं|

ऑस्कर्स 2023 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हॉलीवुड एक्टर ब्रेंडन फ्रेजर ने जीता| अवॉर्ड लेते हुए ब्रेंडन के आंसू निकल पड़े| उन्होंने अपनी फिल्म की टीम का शुक्रिया अदा किया| ब्रेंडन की स्पीच को सुनते हुए पूरे थिएटर में चुप्पी छा गई और सभी इमोशनल होते नजर आए|

फिल्म एव्रीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वन्स की डायरेक्टर जोड़ी Daniel Kwan और Daniel Scheinert ने बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता|

फिल्म एव्रीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वन्स ने बेस्ट फिल्म एडिटिंग का अवॉर्ड जीता| 

RRR के गाने नाटू नाटू ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया| म्यूजिक कम्पोजर एमएम कीरावानी ने अपनी मजेदार स्पीच से सभी का दिल खुश किया| इस गाने का नाम सुनते ही पूरा डोल्बी थिएटर खुशी से झूम उठा था| 

टॉम क्रूज की फिल्म टॉप गन मेवरिक को बेस्ट साउंड का अवॉर्ड मिला|

फिल्म Women Talking को बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अवॉर्ड मिला| |

फिल्म एव्रीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वन्स ने बेस्ट ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड जीता| 

बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का अवॉर्ड डायरेक्टर Guillermo del Toro की फिल्म Pinocchio ने जीता|

सभी को पता है कि ऑस्कर अवॉर्ड में जीतने वाले सितारों को अपनी स्पीच देने के लिए लिमिटेड समय मिलता है| हमेशा से ही स्पीच देने का समय खत्म होने के बाद म्यूजिक चला दिया जाता है| इस साल RRR के गाने नाटू नाटू ने हॉलीवुड का दिल जीता| ऐसे में ऑस्कर्स 2023 के होस्ट जिम्मी किमेल ने नाटू नाटू पर काफी मजाक भी किया| उन्होंने कहा कि स्पीच का टाइम खत्म होने पर नाटू नाटू डांस करते हुए स्टार्स को स्टेज से  ले जाया जाएगा| 

Back to top button