राजेश सिंह, दयाल फाउंडेशन द्वारा देवरहा बाबा आश्रम पर भव्य शोभायात्रा

देवरहा बाबा आश्रम मंच मईल पर राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के लिए कलश में जल भरने के लिए भव्य शोभा यात्रा वृहस्पतिवार को गाजे बाजे के साथ निकाली गई। इस दौरान देवरहा बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।

राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन

बृहस्पतिवार को सुबह 8 वजे से आश्रम से हजारों पुरुष महिलाओं ने पीताम्बर वस्त्र धारण कर हाथ में कलश लेकर बाबा के जयघोष के साथ मुख्य जजमान राजेश सिंह दयाल, पीठाधीश्वर श्याम सुंदर दास, कथा व्यास डॉ श्याम सुंदर दास पराशर महराज के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ सरयू तट देवरहा बाबा घाट पर आएं हुए विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच क्लश में जल भरकर पुनः आश्रम पहुंच कर कलश की स्थापना की गई।

देवरहा बाबा आश्रम पर भव्य शोभायात्रा


इस शुभ अवसर पर भाजपा नेता संगीत सोम ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर महान संत देवरहा बाबा की तपोभूमि से आशीर्वाद प्राप्त किया ।
इस पावन अवसर पर भावुक होते हुए जान कल्याण के लिये हो रहे इस महानुष्ठान की सफलता की कामना की ।
राजेश सिंह दयाल द्वारा जनमानस एवं उनके स्वास्थ को मद्देनज़र रखते हुए लखनऊ से मल्टीस्पेशियलिटी एम्बुलेंस का इंतज़ाम डॉक्टर एवं नर्स कि अनुभवी टीम के साथ किया ।

देवरहा बाबा आश्रम पर भव्य शोभायात्रा

सायंकाल 5 बजे से डॉ श्याम सुंदर दास पराशर महराज के श्रीमुख से भागवत कथा का पाठ सुन हज़ारों की संख्या में आई हुई जनता मंत्रमुग्ध हो गई ।
इस शुभ अवसर पर भाजपा नेता संगीत सोम ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर महान संत देवरहा बाबा की तपोभूमि से आशीर्वाद प्राप्त किया ।
इस दौरान रामदयाल सिंह, रणविजय सिंह, विरेन्द्र कुमार चौधरी, राजेश कुमार, राजबहादुर सिंह, आलोक सिंह, प्रमोद सिंह, शिवप्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, राकेश चौधरी, सतीश जायसवाल,राजू सिंह, अमरेन्द्र ठाकुर, संदीप सिंह,धन्न्जय मणी,अविनाश पाण्डेय, अमरेन्द्र सिंह, शक्ति चौधरी,पारुल यादव,रामू यादव, राममोहन त्रिपाठी, रामचंद्र गुप्ता, रविकेश चौधरी,अनुज चौधरी, दिलीप कुमार, के के यादव,रवीकेश चौधरी,अनुज चौधरी,छात्र नेता अवनीश यादव,शिवम आदि रहे।

Back to top button