भारत के इस गांव में चली आ रही है अजीबोगरीब प्रथा, सावन के माह में 5 दिनों तक बिना कपड़े की रहती हैं महिलाएं

हम ऐसी एक परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं जो सुनने में अटपटी लगेगी परंतु यह अपने ही देश में सदियों से निभाई जा रही है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश की मणिकर्ण घाटी स्थित पीणी गांव की जहां की परंपरा के अनुसार महिलाओं को 5 दिन बिना कपड़ों के रहना पड़ता है। जब तक महिलाएं इस परंपरा का निर्वहन कर रही होती हैं, तब तक वे किसी पुरुष के सामने नहीं आतीं। यह परंपरा सावन के महीने में निभाई जाती है।

इमेज क्रेडिट : सोशल मीडिया

मान्यता के अनुसार यदि इस गांव में आज भी कोई स्त्री इस परंपरा को नहीं निभाती तो उसके घर में कुछ अशुभ हो जाता है। इसी कारण इस परंपरा को निभाया जाता है। कुछ लोगों का मानना यह भी है कि कुछ वर्षों पहले यहां एक राक्षस सुंदर कपड़े पहनने वाली औरतों को उठा ले जाता था जिसका अंत इस गांव में देवताओं ने किया था। ऐसा माना जाता है कि लाहुआ देवता आज भी इस गांव में आते हैं और बुराइयों से लड़ते हैं।

इमेज क्रेडिट : सोशल मीडिया

सावन के इन 5 दिनों तक लोग गांव में हंसना भी बंद कर देते हैं और साथ ही साथ यहां इन दिनों में शराब-मांस का भी सेवन बंद हो जाता है। इस समय महिलाएं अपने को सांसारिक व्यस्तताओं से अलग कर लेती हैं। वैसे नई पीढ़ी इस परंपरा को थोड़ा अलग ढंग से निभा रही है। आज की महिलाएं इन 5 दिनों में बिना कपड़ों के रहने की बजाय पतले कपड़े पहनती हैं।

Back to top button