हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 254 अंक उछला, निफ्टी 13700 के करीब

नई दिल्ली। आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 254.11 अंक (0.55 फीसदी) की तेजी के साथ 46698.29 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.53 फीसदी (71.60 अंक) ऊपर 13672.70 के स्तर पर खुला। 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर घरेलू शेयर बाजार बंद होगा।

इस दिन बीएसई और एनएसई में कारोबार नहीं होगा। 28 दिसंबर को फिर से शेयर बाजार में सामान्य तौर पर कारोबार शुरू होगा। 

पिछले सप्ताह बीएसई मानक सूचकांक 861.68 अंक यानी 1.86 फीसदी मजबूत हुआ था। बाजार ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है।

यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक, ओएनजीली, कोल इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले।

वहीं हीरो मोटोकॉर्प, ग्रासिम, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और अडाणी पोर्ट्स के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया और ऑटो शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 288.02 अंक यानी 0.62 फीसदी की तेजी के बाद 46732.20 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 103.20 अंक यानी 0.76 फीसदी ऊपर 13704.30 के स्तर पर था।

Leave a Reply

Back to top button