
गोल्डन गर्ल बन उतरीं मनीषा रानी, लुक सोशल मीडिया पर वायरल
Manisha Rani: सोशल मीडिया सेंसेसन मनीषा रानी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती है। उनके फैंस उनको देखते ही खुशी से झूम उठते हैं। हाल ही में मनीषा को रैंप वॉक करते हुए कैप्चर किया गया है। जिसमे मनीषा का गोल्डन लुक सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फेमस सेलेब्स में से एक मनीषा रानी अपने नए-नए लुक्स के कारण भी चर्चा में बनी रहती है। मनीषा ने अपने करियर की शुरुआत अपने यूट्यूब चैनल से की की थी। मनीषा रानी के यूट्यूब चैनल से उनके कंटेंट भी खूब वायरल होते हैं। हाल ही में मनीषा को रैंप वॉक करते स्पॉट किया गया और फैंस को उनकी ये अदा देख झूम उठे है। सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
मनीषा के हॉट अवतार ने सबको किया घायल
हाल ही में मनीषा रानी को एक इवेंट में रैंप वॉक करते स्पॉट किया गया। खुले बाल और लाइट मेकअप के साथ मनीषा गोल्डेन कलर की ड्रेस में कहर बरपा रही थीं। उन्हें देखकर लोग दीवाने हो गए हैं। उनके फैंस खूब सारे कमेंट कर रहे हैं। लोगों ने उनकी खूब तारीफ की है। एक फैन ने कमेंट में लिखा- बंदी में कॉन्फिडेंस बहुत है। एक ने कहा- मनीषा के भोजपुरी फैंस खुश हो गए होंगे।
फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ का हिस्सा मनीषा रानी ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। जहां वह दूसरी रनर अप रहीं। इससे उन्हे ना केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई। लेकिन जब 2024 में, उन्होंने डांस-रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में वाइल्ड-कार्ड बनकर भाग लिया और सीज़न की विनर बनकर उभरीं। तबसे मनीषा का करियर सातवें आसमान पर है।