
गर्मी के दिनों में सनटैन की समस्या तो इस तरह रखे त्वचा का ख्याल
Beauty Tips: गर्मी के दिनों में टैनिंग की समस्या बहुत आम होती है। यदि आप इस मौसम की धूप में थोड़ी देर भी बिना किसी शेड के खड़े हो जाएं, तो त्वचा काली पड़ने लगती है। ऐसे में यहां देखिए टैनिंग कैसे हटाएं।
गर्मी के दिनों में सनटैन की समस्या होना बहुत आम बात है। इसमें स्किन काली हो जाती है। यही वजह है कि गर्मी के दिनों में अपनी सेहत का ख्याल रखने के साथ ही स्किन का ख्याल रखना भी जरूरी होता है। इस चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी की का असर आपकी त्वचा पर भी पड़ता है। इस से आपको सन टैन की समस्या हो जाती है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप घर में ही फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं। इस फेस पैक की मदद से चेहरे का निखार भी लौट आएगा। देखिए कैसे बनाएं फेस पैक
खीरा गुलाब जल का बनाए पैक:
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच खीरे का रस चाहिए होगा। खीरे का रस निकालने लिए सबसे पहले खीरे को धो कर कद्दूकस कर ले। फिर निचोड़ कर उसका रस निकाल लें। अब एक चम्मच गुलाब जल और खीरे का रस डालकर मिक्स करें। अब आप कॉटन बॉल की मदद से इसे स्किन पर लगाएं। थोड़ी देर तक रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

चावल के पानी में खीरे का रस मिलाकर लगाएं:
स्किन टैनिंग के कारण चेहरे पर कालापन हो गया है तो रोजाना पर चावल के पानी में खीरे का रस मिलाकर लगाएं। इसे आप हाथ और गर्दन के लिए भी यूज कर सकते हैं। चाहें तो सिर्फ चावल का पानी भी लगा सकते हैं, क्योंकि यह पानी क्लींजर की तरह काम करता है और स्किन को साफ करने में मदद करता है।

सन टैन हटाने के लिए आलू लगाएं
आलू त्वचा से सन टैन हटाने का एक प्रभावी घरेलू उपचार माना जाता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आपको इसे किसी भी चीज के साथ मिलाने की जरूरत नहीं है। टैनिंग को दूर करने के लिए बस तीन कच्चे आलूओं का पेस्ट तैयार करें, और धूप से काली हुई त्वचा पर लगा लें।आप आलू को आधा काटकर भी इस्तेमाल भी कर सकते हैं।






