Bollywood: ‘चंदू चैंपियन’ का फर्स्ट पोस्टर रिलीज, लंगोट अवतार में कार्तिक आर्यन

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान की फिल्म “चंदू चैंपियन” का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में कार्तिक आर्यन का सरप्राइजिंग लुक देख फैंस फिल्म के लिए और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा एक साथ प्रोड्यूस की गई चंदू चैंपियन, इस साल की सबसे बड़ी रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है। कार्तिक आर्यन को एथलीट अवतार में देखने की एक्साइटमेंट को हर तरफ महसूस किया जा सकता है। कार्तिक आर्यन का लंगोट अवतार देख कर फैंस और ज्यादा एक्साइटेड हो गए है। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर उम्मीद से परे है। पोस्टर में कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन का लंगोट अवतार

पोस्टर में कार्तिक आर्यन को एक रेसलर के रूप में लंगोट पहने हुए देखा जा सकता पोस्टर फिल्म को बहुत ही मासी अपील देता है। कार्तिक आर्यन फर्स्ट लुक में बेहद कॉन्फिडेंट लगने के साथ खुलकर सामने आए हैं। और यही वह चीज है जो इसे सबसे एक्साइटिंग फर्स्ट लुक्स में से एक बना रही है।

‘चंदू चैंपियन’ की रिलीज डेट
कार्तिक आर्यन को लंगोट पहने रेस्लर के अवतार में देखना यकीन सरप्राइजिंग है। ऐसे में कार्तिक आर्यन को चंदू चैंपियन में देखना बेहद दिलचस्प होगा।  इस फिल्म की कहानी की बात करें तो ये मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर बेस्ड हैं। बता दें कि पेटकर एक स्वर्ण पदक विजेता हैं जिन्होंने 1970 के राष्ट्रमंडल खेलों और फिर 1972 में जर्मनी में आयोजित पैरालिंपिक में देश को गौरव कराया था.

बता दें कि साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान दोनों द्वारा प्रोड्यूस ‘चंदू चैंपियन’ सिनेमाघरों में 14 जून, 2024 को रिलीज होगी। यह कहना बनता है कि फिल्म अपनी रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली है।

Back to top button