
TET-CTET नहीं है तो भी मिलेगा मौका, 2607 पदों पर भर्ती; जानें पूरी डिटेल…
UP PGT Notification 2026: उत्तर प्रदेश में प्रवक्ता के 2607 पदों पर भर्ती, 18 सितंबर से आवेदन शुरू; TET-CTET की अनिवार्यता नहीं, जानें योग्यता, आरक्षण और आवेदन की
Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रवक्ता यानी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पदों पर भर्ती के लिए UP PGT Notification 2026 जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कुल 2607 प्रवक्ता पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आयोग की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 06/2026 के मुताबिक योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तारीखों के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू होकर 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
UP PGT Recruitment 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (PGT) के कुल 2607 पद भरे जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पदों की संख्या में आवश्यकता के अनुसार बदलाव किया जा सकता है। यानी अंतिम रूप से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या घट या बढ़ सकती है।
बिना TET और CTET वाले भी कर सकते हैं आवेदन
UP PGT भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि PGT पदों के लिए TET या CTET की अनिवार्यता नहीं है। ऐसे में वे अभ्यर्थी भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET/CTET) पास नहीं की है। हालांकि उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा।
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
- भर्ती का विज्ञापन: विज्ञापन संख्या 06/2026
- पद: प्रवक्ता (PGT)
- कुल पद: 2607
- आवेदन शुरू: 18 सितंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख: 17 अक्टूबर 2026
- विभाग: माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश
- विद्यालय: अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय
कहां करना होगा आवेदन?
योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के लिए UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना चाहिए और अपनी शैक्षणिक योग्यता, विषयवार पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें…
रेलवे में सरकारी नौकरी का मौका! पैरामेडिकल के 590 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख जारी
आरक्षण से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान
भर्ती में आरक्षण का लाभ संबंधित सरकारी नियमों के अनुसार दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय अपनी श्रेणी सही तरीके से दर्ज करनी होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित प्रमाणपत्र और पात्रता शर्तों का पालन करना जरूरी होगा।
इसके अलावा भर्ती में पदों का वर्गवार और विषयवार विवरण आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में दिया गया है। इसलिए उम्मीदवार आवेदन से पहले नोटिफिकेशन में आरक्षण से संबंधित नियमों और उपलब्ध पदों का पूरा विवरण जरूर देख लें।
यह भी पढ़ें…
सेना में भर्ती का सुनहरा मौका, 17 अगस्त से मेरठ में अग्निवीर रैली; जानें पूरा शेड्यूल…
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
UP PGT Recruitment 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए। आवेदन फॉर्म भरने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और फॉर्म में दर्ज की गई जानकारी को सबमिट करने से पहले अच्छी तरह जांच लें।
आय धायण रहे कि पदों की संख्या, पात्रता, आरक्षण, विषयवार रिक्तियां और अन्य भर्ती नियमों में अंतिम मान्य जानकारी के लिए UPESSC की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ही आधार माना जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें…





