दिन में बार-बार पीते हैं चाय और कॉफी, ICMR ने दी चेतावनी

हम भारतीयों की सुबह चाय कॉफी के बिना नहीं होती है। ICMR ने एक रिपोर्ट में बताया कि खाना खाने से पहले चाय या कॉफी पीने वालों को कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।

हम भारतीयों की सुबह चाय कॉफी के बिना नहीं होती है। कई लोग तो एक दिन में कई कप चाय की चुस्की ले लेते हैं। तो कई लोग चाय और कॉफी को एनर्जी ड्रिंक के तौर पर भी पीते हैं। कड़क चाय मिल जाए तो ऐसा लगता है कि अब दिन भर की थकान और सुस्ती मिट गई। लेकिन क्या आपको पता है ज्यादा चाय- कॉफी पीना हमारी किडनी को प्रभावित कर सकता है। इसे जानने के लिए जब लखनऊ पीजीआई के नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉक्टर नारायण प्रसाद से बात की गई, तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ज्यादा चाय- कॉफी या चॉकलेट लोगों की किडनी पर असर डालती है।

खाने के बाद या पहले क्यों नहीं पीनी चाहिए चाय-कॉफी

ICMR के अनुसार, खाने से पहले और खाने के बाद में कम से कम एक घंटे तक चाय या कॉफी पीने से परहेज करें। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च ने अपनी जारी गाइडलाइन्स में लोगों को अपनी चाय और कॉफी के सेवन के टाइम पर नजर रखने की सलाह दी है, क्योंकि इन दोनों में ही मौजूद टैनिन आयरन के अब्जॉर्प्शन में बाधा डालने के लिए जाना जाता है।

चाय पीने से हो सकता है ये…

आयरन की कमी होने से व्यक्ति को शरीर में  एनीमिया जैसी स्थितियां पैदा हो जाती हैं. इसके कारण शरीर में थकाम महसूस होती है, सांस फूलती है, बार बार सिरदर्द होता है, हार्ट बीट तेज होने लगती है, त्वचा पीली पड़ जाती है, बर्फ खाने का बार बार मन करता है। इससे बाल भी खूब झड़ते हैं। वहीं शोधकर्ताओं का कहना है कि बिना दूध वाली चाय पीने से रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देने जैसे स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। बिना दूध की चाय पीने से पेट के कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।

बिना दूध वाली चाय बेहतर

नई गाइडलाइन्स में ICMR ने बताया कि दूध वाली चाय को छोड़कर, बिना दूध वाली यानि कि ग्रीन या ब्लैक टी को पीना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, चाय में थियोब्रोमाइन और थियोफिलाइन होते हैं, जो आर्टरीज को आराम देने के लिए जाने जाते हैं और इसी तरह ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक करते हैं। इनमें फ्लेवोनोइड और अन्य एंटीऑक्सीडेंट पॉलीफेनोल्स भी मौजूद होते हैं, जो कोरोनरी हार्ट डिजीज और पेट के कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं। हालांकि, ये सभी बेनिफिट तभी मिल सकते हैं, जब चाय में दूध न मिलाया जाए या फिर कम सेवन किया जाए।

आपको बता दें, एक कप (150 ML) ब्रूड कॉफी में 80-120 MG कैफीन होता है, इंस्टेंट कॉफी में 50-65 MG और चाय में 30-65 MG कैफीन पाया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन ड्रिंक्स को लिमिट मात्रा (300mg/दिन से ज्यादा नहीं) में सेवन करें।

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. हम इसके उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगें.

Back to top button