जिद्दी पार्टनर को करें वश में? जाने रिश्तों में कैसे लायें मिठास…

RelationShip: किसी भी रिश्ते को सही तरीके से चलाने के लिए दो लोगों के बीच सामंजस्य का होना बहुत जरूरी है। लेकिन अगर एक साथी स्वभाव से ही जिद्दी हो तो मुश्किलें बढ़ जाती हैं। किसी रिश्ते में जिद्दी साथी से कैसे निपटना है, यह जानना चुनौतीपूर्ण है।

जीवनसाथी का अड़ियल और जिद्दी स्वभाव किसी को पसंद नहीं आता। जब वो अपनी ही बात पर अड़ा रहता हो और आपकी कुछ न सुनता हो। आपकी हर सही बात भी उसे गलत लगती हो और वह अपनी जिद लिए बैठ जाता हो, तो जीवन सच में मुश्किल बन जाता है। ऐसे में आपसी झगड़े बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। तो वहीं एक वक्त ऐसा भी आ जाता है, जब ऐसे लगने लगता है और आप सारी उम्मीदें खत्म करके अपने ही जीवनसाथी से अनकही दूरी बना ले। ये सफर बहुत कठिन हो सकता है। पर कुछ तरीके हैं जिससे आप ऐसे अड़ियल स्वभाव के जीवन साथी निपट सकती है।

सही मौके की करे तलाश

अगर किसी बात पर जीवनसाथी जिद पकड़कर बैठ गया है तो जरूरी नहीं है कि उसकी जिद बहस करके ही तोड़ी जाए। बजाय इसके, आप सही मौके का इंतजार कर सकती हैं। आपको अपने जीवनसाथी को बारीकी से समझना चाहिए। और सही मौके की तलाश कर सही तरीके से आपकी बात मान सकते हैं। ऐसे बातों का पता लगाने के बाद आप सही मौका तलाशकर अपनी बात उनसे करें। ऐसे में आपके सही बात को भी वह गलत ही लेंगे और स्वभाव से जिद्दी होने के कारण वह आपकी बात को न पूरा करने की ठान सकते हैं।

इत्मीनान से सुनें उनकी बाते

जब भी आप अपने पार्टनर से बात कर रही हों तो पहले उन्हें अपनी बात रखने का पूरा मौका दें और ध्यान से उनकी बात सुनें। आमतौर पर जिद्दी व्यक्ति अपने आगे किसी को बोलने भी नहीं देता। ऐसे में जब आप जरूरी बात कर रही हों तो पहले उन्हें अपने पक्ष की बात करने दें। इसके बाद जब आपकी बात करने की बारी आए तब आप उनसे कह सकती हैं कि जिस तरह आपने धैर्य के साथ उनकी बात सुनी, उसी तरह वह भी बिना टीका-टिप्पणी किए आपकी पूरी बात सुनें।

पार्टनर के सामने खुद को रखें शांत

जब साथी जिद्दी हो तो उनके सामने रोने से बचें। संभव है कि आप पर अपनी जीत हासिल करके आपके साथी अपने इगो को शांत कर रहे हों। ऐसे में आपको उन्हें अपने सही भाव जताने से बचना चाहिए। जब वह आपकी सही भावना को नहीं जान पाएंगे, तो धीरे-धीरे उनकी भी जिद कम होगी। झुंझलाहट बढ़ना सामान्य बात है।

सोच-समझकर बोले

इस तरह के स्वभाव वाले व्यक्ति के साथ शांति से रहना तो मुश्किल ही है। ऐसे व्यक्ति को बहस करना और झगड़े में रहना बेहद पसंद होता। यह आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप अपने झगड़े को सोच-समझकर चुनें। आपको तय करना होगा कि किस मुद्दे पर कितनी बात करना उचित रहेगा। अगर मामला वाकई गंभीर है तो आप अपना पक्ष रख सकती हैं। अगर ऐसा कुछ नहीं है तो उनसे बहस करने से बचें।

साथी पर जताये प्यार

बेशक आपका जीवन साथी जिद्दी है, लेकिन यह बात आपके प्रेम पर भारी तो नहीं पड़ सकती न। आप आपने जीवन साथी से प्यार जताने में पीछे न रहें। उन्हें बताती रहा करें कि वह आपके लिए कितना ज्यादा मायने रखते हैं और आप उनसे कितना प्यार करती हैं। इस तरह से आपका रिश्ता और मजबूत होगा और संभव है कि आपका जीवनसाथी अपने हठी स्वभाव को छोड़कर आपके बारे में सोचने लगे।

Back to top button