Salman Khan ने गणपति की आरती में की ऐसी गलती, बहन अर्पिता ने तुरंत टोका

Salman Khan: बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान और उनका पूरा परिवार हर साल की तरह इस बार भी बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ गणेश उत्सव मना रहा है। हाल ही में भाई सोहेल खान के घर गणपति विसर्जन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सलमान खान समेत परिवार के सभी सदस्य और कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।

इसी दौरान का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरती करते समय सलमान खान से एक छोटी सी चूक हो गई, जिसे उनकी छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा ने तुरंत नोटिस किया और उन्हें सही तरीका सिखाया।

सलमान खान ने की ऐसी गलती

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान भक्ति भाव से हाथ में पूजा की थाली लिए गणपति बाप्पा की आरती उतार रहे थे। हालांकि, आरती करते वक्त वे थाली को उलटी यानी गलत दिशा में घुमा रहे थे।

उनके ठीक बगल में खड़ी बहन अर्पिता खान की नजर जैसे ही इस पर पड़ी, उन्होंने तुरंत अपना हाथ आगे बढ़ाकर सलमान को रोका। अर्पिता ने भाई को बड़े ही प्यार से हाथ के इशारे से समझाया कि आरती की थाली सीधी दिशा (घड़ी की सुई की दिशा में) कैसे घुमाई जाती है।

सलमान ने सुधारी गलती

अपनी गलती का एहसास होते ही सलमान खान ने बिना किसी झिझक के बहन अर्पिता की बात मानी और तुरंत सही दिशा में आरती उतारना शुरू कर दिया। भाई-बहन के बीच का यह सहज और स्वाभाविक पल कैमरे में कैद हो गया और अब इंटरनेट पर छाया हुआ है।

सोशल मीडिया यूज़र्स अर्पिता की सजगता और सलमान खान की सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद अपनी छोटी बहन से सीख लेकर गलती सुधारना सलमान के जमीन से जुड़े स्वभाव को दर्शाता है।

ये भी पढ़े- वेव सिनेमा में ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों का होगा सम्मान

सोहेल खान के घर जमा हुए बॉलीवुड सितारे

सोहेल खान के घर आयोजित इस गणपति विसर्जन और आरती समारोह में सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट, सिर पर काला कपड़ा और स्लीवलेस ग्रे जैकेट में बेहद कैजुअल लुक में नजर आए। वहीं अर्पिता पारंपरिक हरे और काले रंग के एथनिक आउटफिट में दिखें।

इस धार्मिक आयोजन में मां हेलेन, यूलिया वंतूर और अभिनेता वरुण शर्मा सहित परिवार के कई अन्य सदस्य और करीबी दोस्त भी शामिल हुए। विसर्जन के दौरान पूरा खान परिवार ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकता और बाप्पा की भक्ति में लीन नजर आया।

ये भी पढ़े- अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट पर कसा तंज, ब्लॉग की व्याख्या पर भी कोसा…

Back to top button