
Health Tips: कहीं आप भी तो गलत समय नहीं कर रहे वॉक?
Health Tips: वॉकिंग हमेशा से हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। लेकिन घूमने का सही समय कौन सा है इसे लेकर सभी लोगों के मन में अक्सर सवाल बना रहता है। अगर आप गलत वक्त पर टहलने निकले तो लेने के देने पड़ सकते हैं। यहां जानें आपके लिए टहलने का बेस्ट समय क्या हो सकता है।
वॉकिंग यानी घूमना एक सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है। आप अगर किसी अन्य तरह की कसरत के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं तो नियमित वॉकिंग भी आपको स्वस्थ्य रखने में काफी मदद करती है। रोजाना आधे घंटे ब्रिस्क वॉक करके आप शरीर के कई अंगों को स्वस्थ रख सकते हैं। अब सवाल यह उठता है कि वॉक किस वक्त करना बेस्ट है। खास तौर पर शहर में रहने वाले लोगों को बाहर निकलने से पहले इस बात का खास खयाल रखना चाहिए। कई लोगों को लगता है कि मॉर्निंग वॉक करना ठीक है तो कुछ खाना खाने के बाद रात में टहलते हैं।
वॉकिंग के सही समय को लेकर एक्सपर्ट्स की अपनी-अपनी राय है। वॉकिंग को आसानी से डेली रूटीन में शामिल किया जा सकता है। अच्छी बात ये है कि आपके बिजी शेड्यूल के हिसाब से वॉकिंग का टाइम तय किया जा सकता है। इसे सुबह या शाम किसी भी वक्त किया जा सकता है।
सुबह के वक्त टहलने के कई फायदे
सुबह के वक्त टहलना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। सुबह टहलने से आपको पेड़-पौधों की ऑक्सीजन के साथ सूरज की रोशनी और ताजी हवा भी मिलती है। लेकिन शहर में रहने वालों को सुबह का वह वक्त पता होना चाहिए जब वहां की हवा में जहर न खुला हो। वैज्ञानिकों के मुताबिक, हवा में पर्टिकुलेट मैटर (जिनसे प्रदूषण होता है) सुबह और रात के वक्त सबसे ज्यादा होते हैं। खासतौर पर सुबह 7 बजे से 10 बजे और रात 9 बजे से 11 बजे हवा में काफी प्रदूषण होता है। दोपहर 3 से 5 बजे के बीच प्रदूषण घट जाता है।

शाम को मिल सकता है ज्यादा फायदा
वजह यह है कि सुबह और रात के वक्त हवा शांत होती है। प्रदूषण बढ़ाने वाले कण हवा में ठहर जाते हैं। शाम को छह बजे के आसपास इनका कंसंट्रेशन कम हो जाता है। उस वक्त हवा में सांस से जुड़े आसान करना बेहतर है।

हमारी फिजियोलॉजी शाम की वॉकिंग को सपोर्ट करती हैं, जिसमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। अगर आपको जल्दी सुबह या पूरे दिन वक्त नहीं मिलता तो बाहर वॉक करने के बजाय घर के अंदर ही एक्टिव रहने की कोशिश करें। अगर आपको सांस की समस्या है तो खास ध्यान रखें वर्ना N95 मास्क पहनकर ही निकलें।





