
Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में डलनेस से है परेशान, तो आजमाए फेसपैक
Skin Care Tips: देश भर में भयंकर गर्मी पड़ रही है। और इस भयानक गर्मी की वजह से कई तरह की स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम होना आम बात है। अगर आपको भी स्किन पर जलन और ग्लो नहीं दिख रहा तो खीरे का फेस पैक तैयार कर चेहरे पर लगाएं, ये स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करेंगे।
गर्मी के महीने में हमे स्किन की अलग से केयर की जरूरत होती है। क्योंकि लगातार पसीना निकलने और धूल-मिट्टी की वजह से अक्सर स्किन का बुरा हाल होने लगता है। जिससे स्किन काली और फीकी दिखने लगती है। ऐसे में बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट उपलब्ध होते है लेकिन इनके पीछे पैसे बर्बाद करने की बजाय घर में ही खीरे से बना फेस पैक लगाकर देखें। दो से तीन बार के इस्तेमाल के बाद ही चेहरे पर चमक नजर आने लगेगी। ऐसे में अगर आप अपने चेहरे की डलनेस से परेशान है तो इस फेसपैक को ट्राई करें।
मुल्तानी मिट्टी को खीरे के रस में मिलाकर करे यूज
मुल्तानी मिट्टी के साथ खीरे का फेस पैकर बहुत असरदार रहता है। अगर चेहरे पर डेड स्किन ज्यादा हो गई है तो बस दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी को खीरे के रस में मिलाकर अच्छी तरह से फेस पैक तैयार कर लें और चेहरे पर लगाएं। जैसे ही ये पैक सूख जाए चेहरे को धो लें। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर भी लगा लें। मुल्तानी मिट्टी आसानी से स्किन के डेड स्किन को हटा देगी। साथ ही खीरा स्किन को अंदर से हाइड्रेट करेगा और फ्रेश दिखाने में मदद करेगा।

गर्मी की वजह से अगर स्किन पर जलन महसूस हो रही और स्किन ड्राई सी हो रही तो खीरे का पेस्ट बनाकर उसमे दही मिलाएं। इस फेस पैक को चेहरे के साथ ही गर्दन पर भी लगाएं। ये स्किन के पोर्स को टाइट करने के साथ ही हाइड्रेट करेगा। जिससे जलन खत्म होगी और चेहरे पर शाइन दिखेगी।






