
‘हीरामंडी’ के ताजदार और शमा डिनर डेट पर हुए स्पॉट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Bollywood: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की रिलीज के बाद से ही छाया हुआ है। इसी बीच इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें ताहा शाह बादुशा और प्रतिभा रांटा डिनर डेट के बाद एक साथ एक रेस्तरां से बाहर आते नजर आ रहे हैं।
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में नवाब ताजदार का किरदार निभाकर ताहा शाह नेशनल क्रश बन गए हैं। रातों-रात पॉपुलैरिटी में चौगुना बढ़ोतरी हुई है। हीरामंडी में ताहा शाह के लुक्स और अदाकारी की लोग तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। इन्हीं सब के बीच बीती देर रात ताहा शाह मुंबई में एक रेस्टोरेंट में हीरामंडी को-एक्ट्रेस प्रतिभा जो सीरीज में शमा के रोल में नजर आईं प्रतिभा रांटा की भी खूब तारीफ हुई। बीती रात ताहा शाह और प्रतिभा रांटा डिनर डेट पर निकले, जिसका एक वीडियो सामने आया। डिनर डेट के बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दोनों सितारों को पैपराजी ने स्पॉट किया।
ताहा और प्रतिभा की डिनर डेट
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में ताहा शाह बादुशा और उनकी ‘हीरामंडी’ की सह-कलाकार प्रतिभा रांटा डिनर डेट के बाद एक साथ एक रेस्तरां से बाहर आते नजर आ रहे हैं. ताहा ने टी-शर्ट और जींस पहनी थी और कैप भी पहनी थीप्रतिभा रांटा ने पिंक टॉप और डेनिम्स के साथ अपना नो मेकअप लुक फ्लॉन्ट किया. एक्ट्रेस ने डिनर आउटटिंग के लिए बालों को बीच से पार्टिशन करके वेवी लुक में ओपन छोड़ा था।
बता दें, ताहा शाह ने इस वेब शो में ताजदार की भूमिका निभाई है जिन्हें हीरामंडी की एक तवायफ की बेटी से प्यार हो जाता है। ताज देश की आजादी की लड़ाई लड़ते हैं जिसमें तवायफ की बेटी उनका साथ निभाती है। फिल्म में उनके किरदार को बेहद पसंद किया गया है। खासकर उनके इस लुक और अभिनय को देखकर लड़किया उनकी दीवानी हो गई हैं।





