
अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट पर कसा तंज, ब्लॉग की व्याख्या पर भी कोसा…
Amitabh Bachchan Retirement: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी पेशेवर जिंदगी के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए फैंस से सीधे जुड़े रहते हैं। हालांकि, हाल के दिनों में उनके ब्लॉग पोस्ट में लिखी बातों का गलत मतलब निकाले जाने और बेबुनियाद खबरें फैलाए जाने पर बिग बी का गुस्सा फूटा है।
अमिताभ बच्चन ने अपने नवीनतम ब्लॉग पोस्ट में तीखा तंज कसते हुए खबरों में ‘सबसे पहले’ बनने की अंधी दौड़ पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने लिखा कि ध्यान पाने की इस होड़ में कई बार सच्चाई को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया जाता है और बिना सोचे-समझे बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है।
बिग बी का करारा हमला
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि लोगों के बीच सबसे पहले खबरें लाने की बेचैनी इसलिए होती है ताकि वे ज्यादा से ज्यादा अटेंशन और पैसा हासिल कर सकें। इसके लिए भले ही बात का गलत मतलब निकालना पड़े या फिर खबर देने वालों को भाषा की सही समझ ही न हो।
T 5854 – जो कहते हैं, वो भाषा तो समझ नहीं पाते, और अपनी मनघड़ंत समझ को छाप के समझाने लगते हैं 🤣
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) September 12, 2026
बिग बी ने कहा कि आज के समय में यह बहुत हास्यास्पद बात बन गई है। किसी बात को सच साबित करने के लिए फालतू और मनगढ़ंत बातें जोड़ दी जाती हैं ताकि वह असली लगे। उन्होंने तंज कसते हुए आगे लिखा कि जब कंटेंट खरीदा हुआ है तो उसकी लागत वसूल करना ही पड़ता है। यह शुद्ध रूप से बिजनेस है और सच्चाई भाड़ में जाए।
रिटायरमेंट की झूठी खबरों पर दी सफाई
गौरतलब है कि हाल ही में अमिताभ बच्चन के रिटायरमेंट लेने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं। असल में अपने एक ब्लॉग में उन्होंने देर रात काम खत्म करने के बाद अंग्रेजी में लिखा था “इट्स लेट, टाइम टू रिटायर”, जिसका हिंदी अनुवाद उन्होंने सोने जाने से संदर्भ में किया था।
हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसे उनके काम से संन्यास लेने के रूप में पेश कर दिया गया। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने खुद सामने आकर सफाई दी थी और मजाकिया अंदाज में कहा था कि वे काम से रिटायर नहीं हो रहे हैं, बल्कि उनके कहने का मतलब केवल सोने जाने से था।
ये भी पढ़े-‘King’ की रिलीज डेट पर शाहरुख खान ने तोड़ी चुप्पी, इस दिन थिएटर्स में मचाएंगे गदर
गणेश चतुर्थी की दी शुभकामनाएं
अमिताभ बच्चन ने टेलीविजन रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC 18) को लेकर भी अपने दिल की बात साझा की। उन्होंने बताया कि केबीसी के मंच पर जब विभिन्न प्रतियोगी अपनी गंभीर, दुखद और पर्सनल कहानियां सुनाते हैं, तो एक होस्ट के रूप में उन भावनाओं को संभालना और शो को आगे जारी रखना काफी कठिन और दिल दुखाने वाला होता है।
इसके साथ ही गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर महानायक ने सभी फैंस को देश में शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद बना रहने की कामना भी की।
ये भी पढ़े-Box Office पर कालीन भैया का जलवा, पस्त हुई अक्षय कुमार की ‘हैवान’





