Health Tips: गर्मियों में इन सब्जियों का सेवन, पड़ सकता है स्वास्थ्य पर भारी

Vegetables to Avoid in Summer: इस भीषण गर्मी के मौसम में खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसा न करने स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बाजार में कुछ ऐसी सब्जियां हैं, जिन्हे खाने में शरीर में गर्मी बढ़ती है। पाचन से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं।

इस भयंकर गर्मी में हर किसी को अपने खाने पीने को लेकर सजग रहने की जरूरत है। गर्मियों में हीट स्ट्रोक की वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मार्केट में कुछ ऐसी सब्जियां हैं, जिनकी तासीर बहुत गर्म होती है। इन्हें खाने में शरीर में गर्मी बढ़ती है। पाचन से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं। आज हम इस आर्टिकल में इसी के बारे में बात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन सब्जियों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए जिससे हुमए सेहत का नुकसान ना हो।

हरी सब्जी

हरी सब्जी गर्मियों के मुसम के लिए पोषण से भरपूर होती हैं और सेहत के लिए बहुत लाभकारी भी, लेकिन अगर आप अधिक इनका सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में कई समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने की वजह से हमें कई बीमारियों से भी बचाती हैं। इन सब्जियों में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती हैं और यही प्रोटीन ब्रेकडाउन होने पर शरीर के तापमान को बढ़ा देता है। अगर आपको भी गर्मियों में ज्यादा गर्मी लगती है तो ऐसी सब्जियों का सेवन काम करे।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

हरी, लाल मिर्च

मिर्च लाल हो या हरी हरी सभी शरीर में गर्मी बढ़ाने में योगदान देते हैं। मिर्च की तासीर गर्म होती है, इसलिए इनका सेवन कम से कम करना चाहिए। इनकी वजह से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

अदरक

अदरक में शरीर को गर्म करने का प्राकृतिक गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। अगर आप थोड़ी मात्रा में अदरक खाएं तो इससे नुकसान नहीं होता है और स्वास्थ भी ठीक रहेगा। वहीं, अधिक मात्रा में अदरक का सेवन करने से आपको कई परेशानी हो सकती हैं।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

ब्रोकली, फूल गोभी और पत्ता गोभी आदि सभी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती हैं, लेकिन अधिक मात्रा में इनका सेवन शरीर में गर्मी बढ़ाती है इसलिए इसका सेवन अधिक ना करें।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

लहसुन

लहसुन भोजन को स्वादिष्ट तो बनाता है, लेकिन गर्मी के मौसम में लहसुन का ज्यादा सेवन करने से पेट में जलन हो सकती है। लहसुन खाने से स्किन में रैशेज और लाल निशान हो रहे हैं, तो आप इसका सेवन करने से बचें। एसिडिटी की समस्या से पेट दर्द, पेट फूलना और गैस बनने लगती है और ऐसे में लहसुन का सेवन करना समस्या को बढ़ा देता है।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Back to top button