ईद उल अजहा पर इबादत में झुके हजारों सिर, अमन चैन की मांगी दुआ

Eid Al-Adha 2024: कुर्बानी का त्योहार ईद उल अजहा आज सोमवार को मनाया जा रहा है। ईदगाह पर मुस्लिम समाज ने सुबह ईद उल अजहा की नमाज अदा कर देश और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी।

सोमवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज के मौके पर लोगों ने देश में अमन शांति हुए भाईचारे की दुआएं मांगी। बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात किया था। मौलाना खालिद ने ईद की नमाज के बाद कहा कि कुर्बानी अपने घरों पर करें। सड़कों पर गंदगी न फैलाएं। उन्होंने पानी को बचाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पानी की बर्बादी न की जाए।आपसी भाईचारा कायम रखें और सभी एक दूसरे का सहयोग करें।

पीएम मोदी ने दी बधाई

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बकरीद की बधाई दी। उन्होंने लिखा “ईद उल अदा की शुभकामनाएं। यह विशेष मौका हमारे समाज में एकजुटता और सौहार्द को और मजबूत करे। सभी खुश और स्वस्थ रहें।” पीएम मोदी के अलावा भी कई नेताओं ने बकरीद की बधाई दी है।

बकरीद का त्योहारदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जा रही है। इस बीच दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। यूपी और तेलंगाना समेत देश भर में पुलिस सतर्क है। मुरादाबाद में ईद उल-अजहा के मौके पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में भी ईद-उल-अजहा से पहले सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की गई। पुलिस ने की पेट्रोलिंग की और सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है। 

Back to top button