
बिग बॉस फ़ेम ईशा मालवीय ने शादी को लेकर कही बड़ी बात, बोलीं- मैंने अपनी लाइफ में…
बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट ईशा मालवीय (Isha Malviya) कभी रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर, तो कभी प्रोफेशनल वर्क को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई कि वह जल्द ही शादी करने वाली हैं।
बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट फ़ेम टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय घर से बाहर आने के किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की शादी को लेकर अफवाह थी। अब टीवी एक्ट्रेस ईशा ने खुद इस खबर की सच्चाई बताई है। ईशा ने साफ किया है कि वो अभी अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद ईशा मालवीय का ब्रेकअप हो गया था। इस ब्रेकअप की वजह से भी ईशा लंबे वक्त तक चर्चा में रही थीं।
जिंदगी में बहुत गलतियां कर दी-ईशा
इंस्टेंट बॉलीवुड द्वारा पोस्ट किये गए वीडियो में ईशा मालवीय अपनी शादी की अफवाह को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। ईशा मालवीय से पूछा गया कि उनकी शादी की चर्चा हो रही है? इसपर ईशा कहती नजर आती हैं नहीं, नहीं ऐसा कुछ भी नहीं है अभी। अभी मैं अपने 20s में हूं। मैनें जिंदगी में बहुत गलतियां कर दी हैं। अब बस बहुत हो गया मेरा। मैं अब अपने काम पर ध्यान देना चाहती हूं। मैं इस फील्ड में अपने फ्यूचर को देखती हूं। उन्होंने साफ किया कि वो 30 साल से पहले शादी नहीं करने वाली हैं।
कुछ दिनों पहले गलाटा इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में ईशा ने अभिषेक को लेकर भी बात की थी। उस दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि वह हर समय मेरे नाम पर फेम लेता है। टूटे दिल और ब्रेकअप की बात करता है। फ्यूचर में जब उसकी शादी और बच्चे हो जाएंगे, तब भी वह यही करने वाला है। मुझे उससे नफरत है।





