
करीना से लेकर आलिया को फिट बना चुकी योगा टीचर, महिलाओं के लिए बताया जरूरी योगासन
Fitness Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से महिलाएं अपनी बढ़ती उम्र में भी खुद को बिलकुल फिट रख सकती हैं। आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर को फिट बना चुकी सेलिब्रेटी योगा टीचर से महिलाओं के लिए जरूरी योगासन बताए है।
Yoga for Women: महिलाओं(Female) की बढ़ती उम्र के साथ उनके शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। जिसके लिए उन्हें अपनी लाइफस्टाइल में भी बदलाव करने चाहिए। महिलाएं अगर नियमित रूप से योग का अभ्यास करें तो बहुत सारी बीमारियों से बची रह सकती हैं। करीना कपूर से लेकर आलिया भट्ट को प्रेग्नेंसी के बाद वापस शेप में लाने में मदद करने वाली योगा टीचर अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर महिलाओं के लिए जरूरी योगा (Yoga for Women)पोज शेयर किए हैं। जिसे सीखकर आप भी हमेशा फिट एंड हेल्दी रह सकती हैं।
मलासन
मलासन योग का अभ्यास महिलाओं को पीसीओडी के लक्षणों से बचाने में मदद करता है। साथ ही कब्ज दूर करता है और पेल्विक फ्लोर मसल्स को एक्टिव करता है। मलासन हिप की मसल्स को स्ट्रेच करने में भी मदद करता है।
बद्धकोणासन
इस योगा पोज को करने के लिए सीधे बैठकर दोनों पैरों के तलवों को आपस में जोड़ें। फिर जांघों को तितली के पंखों की तरह ऊपर नीचे करें। एक से लेकर तीन मिनट तक रोजाना इस योगासन का अभ्यास करने से पोश्चर इंप्रूव होता है और हिप मोबिलिटी बढ़ती है। साथ ही पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। वहीं बटरफ्लाई पोज किडनी के साथ ही महिलाएं में प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।