वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ में सलमान खान की एंट्री?

Salman Khan: एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान को ‘बेबी जॉन’ में कैमियो रोल के लिए संपर्क किया है और भाईजान ने इसके लिए हाँ भी कर दी है। सलमान जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

पिछले कुछ दिनों से वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान एटली ने संभाली है, जिन्होंने बीते साल शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जवान’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। ताजा खबर यह है कि ‘बेबी जॉन’ में दिग्गज अभिनेता सलमान खान मेहमान भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में उनका किरदार बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

वरुण धवन-एटली की फिल्म में सलमान का खास रोल 
एटली फिलहाल अपने प्रोडक्शन में एक नई फिल्म ‘बेबी जॉन’ की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में जहां वरुण के साथ साउथ स्टार कीर्ति सुरेश डेब्यू करने जा रही हैं, वहीं जैकी श्रॉफ, वामिका गब्बी और सान्या मल्होत्रा इसमें नजर आएंगे। बता दें, सलमान और वरुण धवन इससे पहले भी साथ में स्क्रीन पर नजर आ चुके हैं। इन दोनों एंटरटेनर्स को एक बार फिर साथ में स्क्रीन पर देखने के लिए जनता भी बहुत एक्साइटेड होगी।

इन दिनों इंडियन सिनेमा में फिल्म यूनिवर्स क्रिएट करने का ट्रेंड चल रहा है. ऐसे में ‘बेबी जॉन’ में Salman Khan का आना किसी नए यूनिवर्स का हिंट भी हो सकता है. इसकी वजह साफ है… एक तरफ सलमान, एटली के साथ एक अलग फिल्म करने जा रहे हैं. तो दूसरी तरफ एटली की ही प्रोडक्शन ‘बेबी जॉन’ में उनका कैमियो होना, आगे के लिए किसी बड़ी प्लानिंग का भी हिस्सा हो सकता है। बता दें, सलमान और वरुण धवन इससे पहले भी साथ में स्क्रीन पर नजर आ चुके हैं। जहां वरुण की ‘जुड़वा 2’ में सलमान ने कैमियो किया था। वहीं सलमान और आयुष शर्मा की फिल्म ‘अंतिम’ के एक गाने में वरुण धवन का स्पेशल कैमियो था।

Back to top button