मामेरू सेरेमनी में राधिका मर्चेंट ने किया खूबसूरत डांस, VIDEO वायरल

Anant-Radhika Wedding: मामेरू सेरेमनी से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के जश्न की शुरुआत हो गई है। राधिका मर्चेंट ने अनंत अंबानी के साथ मामेरू सेरेमनी में एंट्री करते वक्त खूबसूरत डांस किया। समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी की जश्न शुरूवात हो गई है। कपल परिवार के साथ बुधवार 3 जुलाई को मामेरू सेरेमनी में शामिल हुआ और वेडिंग सेरेमनी की शानदार शुरुआत की। सेरेमनी में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के परिवारवाले और करीबी दोस्त शामिल हुए। प्री-वेडिंग सेरेमनी के कुछ वीडियो और तस्वीरें पहले ही इसकी झलक दिखा चुके हैं। एक नए वीडियो में राधिका मर्चेंट को खास अंदाज में देखा गया। वे बेहद खुश नजर आईं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी खुश नजर आए।

क्या है मामेरू सेरेमनी?
मामेरू एक गुजराती विवाह की खूबसूरत परंपरा है, जिसमें दुल्हन के मामा अपनी भांजी को मिठाई और तोहफे देते हैं. दुल्हन के मामा आमतौर पर उन्हें पानेतर साड़ी, ज्वैलरी या सफेद चूड़ा उपहार में देते हैं. साथ ही, तोहफे के रूप में मिठाइयां और सूखे मेवे भी खूबसूरती के साथ पैक करके दिए जाते हैं।

जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित होंगे कार्यक्रम

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का विवाह समारोह 12 जुलाई से शुरू होगा. पहली सेरेमनी ‘शुभ विवाह’ है, जिसके लिए ड्रेस कोड इंडियन ट्रेडिशनल है. 13 जुलाई ‘शुभ आशीर्वाद’ के लिए तय है. उस दिन के लिए ड्रेस कोड इंडियन फॉर्मल है. 14 जुलाई को ‘मंगल उत्सव’ या वेडिंग रिसेप्शन होगा, जिसके लिए ड्रेस कोड इंडियन चिक है. ये सभी सेरेमनी बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित किए जाएंगे।

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, लाना के अलावा एडेल और ड्रेक भी अनंत और राधिका की शादी में अपना जादू बिखेरने को तैयार हैं।खबर है कि शकीरा भी इस शादी में लोगों का मनोरंजन करती नजर आएंगी। ये कलाकार कब आएंगे और क्या चार्ज करेंगे, उसके बारे में फिलहाल बातचीत हो रही है। पिछले कुछ दिनों से विचार-विमर्श हो रहा है।बता दें अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग कार्यक्रम में रिहाना और दिलजीत दोसांझ ने प्रस्तुति दी थी।

Back to top button