
नोएडा के लॉजिक्स मॉल में लगी भीषण आग, Video Viral
BIG BREAKING : नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा सेक्टर-24 के कोतवाली क्षेत्र में स्थित लॉजिक्स मॉल में शुक्रवार की दोपहर में लग गई। इस घटना के वक्त काफी लोग मॉल में मौजूद थे।
Noida Logix Mall Fire: नोएडा सेक्टर 32 और सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद लॉजिक्स मॉल की एक दुकान में शुक्रवार को लगी आग (Noida Logix Mall Fire) पर काबू पा लिया गया है। आग की वजह से पूरे मॉल धुंआ-धुंआ हो गया। जिसके बाद लोग बाहर की तरफ भागने लगे। इस हादसे की खबर तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर विभाग की 10 गाड़ियां और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है।
कैसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि अचानक लॉजिक्स मॉल में स्थित एक दुकान में धमाका हुआ और आग लग गई। यह घटना तब हुई, जब मॉल में काफी लोग खरीदारी कर रहे थे। धुआं तेजी से फैलने के कारण मॉल में मौजूद लोग डर के कारण बाहर की तरफ भागने लगे। सूचना मिलते ही फायर विभाग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तैनात की गईं। फायरमैन और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर आग पर काबू पा रहे है
#WATCH | Uttar Pradesh: Fire broke at Logix Mall in Noia Sector 32. Several fire tenders reached the spot. Further details awaited. pic.twitter.com/2FKeBGfeYb
— ANI (@ANI) July 5, 2024
सीएफ़ओ, नोएडा प्रदीप कुमार चौबे नेकहा कि सुबह क़रीब 11 बजे लॉगिक्स मॉल में आग लगने की सूचना मिली थीं। लॉजिक्स मॉल के अंदर की तस्वीरें डरा देने वाली हैं। जहां शॉपिंग के लिए लोगों का हुजूम होता था, वहां पर सिर्फ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। जैसे ही आग लगी मॉल में अफरातफरी मच गई. शॉपिग कर रहे लोग इधर-उधर भागने लगे। हर तरफ भगदड़ का माहौल था। ग्लास को तोड़ कर बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी को कोई भी नुकसान नहीं हुआ।





