
बरसात में इन चीजो का दान करने से शनि देव होते हैं अतिप्रसन्न
Shani Dev: हिन्दू धर्म में शनिवार का दिन शनि देव की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। बरसात के मौसम (Rainy Season) में कुछ चीजों का दान करने शनि देव प्रसन्न होते हैं।
शनिवार के दिन शनि से जुड़ी कुछ चीजों का दान करके शनि देव (Shani Dev) को प्रसन्न किया जा सकता है और जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। मॉनसून (Monsoon 2024) की शुरुआत हो चुकी है और बारिश की बूंदों से चारों ओर हरियाली ही हरियाली नजर आ रही है। बरसात के मौसम में ही हिंदू माह का पवित्र सावन (Sawan 2024) का महीना भी पड़ता है, जिसकी शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो रही है। इन चीजों के दान से साढ़ेसाती (Sadesati) और ढैय्या (Dhaiya) का प्रभाव भी कम होता है।
सावन में प्राप्त होगी शनि महाराज की कृपा
वैसे तो सावन का महीना भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित है। लेकिन इस समय शनि महाराज की पूजा करने का भी महत्व है। बरसात के मौसम में आप छोटे-छोटे उपायों से शनि देव प्रसन्न कर सकते हैं। इन उपायों से शनि की साढ़ेसाती (shani sadesati) और ढैय्या का प्रभाव भी कम होता है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आप बरसात में इन चीजों का दान कर सकते हैं।
बरसात में किन चीजों का करें दान (What things should be donated in the rainy season)
छाते का करे दान
बरसात के मौसम में खूब बारिश होती है। खासकर मजदूर और गरीब वर्ग के लोगों को ऐसे में घर से बाहर निकलने में परेशानी होती है। इसलिए इस समय आप काले रंग के छाते का दान कर सकते हैं। इससे भी शनि महाराज प्रसन्न होंगे।
काले कपड़े और जूतों का दान
शनि देव का संबंध काले रंग से होता है। यह रंग उन्हें अत्यंत प्रिय है। ऐसे में इस समय शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आप गरीब और जरूरतमंदों में काले रंग की चीजों का दान कर सकते हैं। यदी आपको स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कत है और बीमारी ने घर कर लिया है, तो काले कपड़ों का दान करना चाहिए। शनिवार को शाम के वक्त किसी गरीब व्यक्ति को काले कपड़े और जूते दान करने से लाभ मिलेगा।
सात प्रकार के अनाज का दान
हर शनिवार को सात प्रकार के अनाज का दान करने से शनि दोष का असर कम होता है। दान देने वाले आनाजों में आप गेहूं, चावल, ज्वार, मक्का, बाजरा, चना और काली उड़द शामिल कर सकते हैं।
कुत्ते की सेवा करें
बरसात में कुत्तों को खाने-पीने में समस्या आती है। ऐसे में आप उनकी मदद करें और उन्हें खाना खिलाएं। मान्यता है कि काले कुत्तों की सेवा से भी शनि देव बहुत खुश होते हैं। शनिवार के दिन काली उड़द का दान करें। इससे शनि की महादशा का कष्ट आपको नहीं झेलना पड़ेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।