
तृप्ति डिमरी संग विक्की कौशल की रोमांटिक तस्वीर, सोशल पर मचाया धमाल
Bollywood: विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ती डिमरी स्टारर फिल्म ‘बैड न्यूज’ जल्द ही सिनेमाघरो में रिलीज होने वाली है। वहीं फिल्म की रिलिज से पहले विक्की कौशल ने तृप्ती डिमरी संग एक ऐसी तस्वीर शेयर की हैं, जिसने इंटरनेट पर बवाल काट दिया है।
विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ति डिमरी की नई फिल्म ‘बैड न्यूज’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आपको रोमांटिक-कॉमेडी के साथ लव ट्राएंगल का चटकारा देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। उनका गाना ‘तौबा तौबा’ इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच अब हाल ही में विक्की ने तृप्ति डिमरी संग एक तस्वीर शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
विक्की का तृप्ति पूल में रोमांस
विक्की कौशल ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह तृप्ति डिमरी के साथ पूल में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. पानी में दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए दिख रहे हैं। विक्की शर्टलेस लुक में और तृप्ति ब्लू बिकिनी में नजर आ रही हैं।
विक्की ने जो तस्वीर शेयर की है वो उनकी फिल्म के अगले गाने का पोस्टर है। विक्की ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की तो इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। लोगों की नजर सिर्फ फोटो पर ही अटकी हुई हैं। यूजर्स दोनों की केमिस्ट्री को खूब पंसद कर रहे हैं, साथ ही वे कटरीना कैफ का नाम लेकर विक्की की टांग खिंचाई करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- ‘भैया, कटरीना भाभी का कुछ ख्याल कर लो’, एक ने लिखा, ‘कटरीना इस चीज से ओके कैसे है?’ वहीं एक यूजर ने विक्की के मजे लेते हुए लिखा है ‘कटरीना सोच रही होगी कि तुम घर आओ बताती हूं।’
बता दें कि कॉमेडी के साथ रोमांस के तड़के से भरपूर फिल्म ‘बैड न्यूज’ का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। वहीं इस फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। यह फिल्म 19 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नेहा धूपिया भी इस फिल्म में अभिनय करती नजर आएंगी।





