‘बैड न्यूज’ का रोमांटिक सॉन्ग ‘जानम’ रिलीज, देखिए विक्की-तृप्ति की हॉट केमेस्ट्री…

Bad Newz’s song Jaanam Release: विक्की कौशल और तृप्ति डीमरी स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘बैड न्यूज’ का रोमांटिक सॉन्ग ‘जानम’ फाइनली रिलीज हो गया है। गाने में विक्की और तृप्ति की सिजलिंग हॉट केमेस्ट्री देखी जा सकती है।

ऐनिमल फ़ेम तृप्ती डिमरी, विक्की कौशल और एमी विर्क स्टारर फिल्म ‘बैड न्यूज’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। इस फिल्म में आपको रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा के साथ लव ट्राएंगल भी देखने को मिलने वाला है। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, इसके अलावा फिल्म का पहला गाना ‘तौबा तौबा’ रिलीज हुआ है, उनका गाना ‘तौबा तौबा’ इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। अब फिल्म से एक और नया गाना ‘जानम’ (Jaanam) रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। 

विक्की संग तृप्ति ने दिए इंटीमेट सीन

फिल्म के इस गाने का नाम ‘जानम’ है, (Bad Newz’s song Jaanam) जिसमें विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और तृप्ति डिमरी ने जमकर इंटीमेट सीन किए हैं। वहीं बिकनी में तृप्ति (Tripti Dimri) कभी स्विमिंग पूल में तो कभी बेड पर तो कभी खाने की टेबल पर अपन  हुस्न की बिजलियां गिराती नजर आ रही हैं। तृप्ति डिमरी इस गाने में विक्की के साथ हद से ज्यादा बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। इनकी हॉटनेस देखने के लिए लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। अगर आपने अब तक इस गाने का वीडियो नहीं देखा है तो नीचे दिए गए लिंक पर किल्क कर के जरूर देखें। 

कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़

विक्की कौशल और तृप्ति के इस नए ट्रैक को एंजॉय करते हुए फैंस ने उनके कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ ला दी। कई लोगों ने कैटरीना कैफ का नाम लेकर विक्की को चिढ़ाया। एक ने लिखा, ‘कैटरीना कैफ के लिए 2 मिनट का साइलेंस’। एक ने लिखा, ‘मैं तो ये बिल्कुल भी ना सहती कैटरीना बहन’। एक ने लिखा, ‘कैटरीना कहां है’।

आपको बता दे कि बैड न्यूज में विक्की कौशल, तृप्ति डीमरी और एमी विर्क हैं। वहीं इसे आनंद तिवारी ने निर्देशित किया है। यह फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Back to top button