
अक्षय कुमार हुए कोविड पॉजिटिव, नहीं अटेंड कर पाए अनंत- राधिका की शादी
Akshay Kumar Corona Positive: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि अक्षय कुमार कोविड-19 का शिकार हो गए हैं और इस वजह से वो शादी में शामिल नहीं हुए।
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज फाइनली शादी के बंधन में बंध गये। इस वक्त दोनों को लेकर चर्चा हो रही है और सितारे पहुंच रहे हैं। लेकिन इस शादी के बीच अक्षय कुमार को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। इन दिनों अक्षय अपनी फिल्म ‘सरफिरा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है तो इसे दर्शकों और समीक्षकों से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहा है। लेकिन, इस बीच अक्षय कुमार को लेकर एक ऐसी खबर आई है, जिसके बारे में जानने के बाद अभिनेता के फैंस उन्हें लेकर चिंता में पड़ गए हैं।
अक्षय कुमार हुए कोविड का शिकार
खबरें थीं कि आज अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भाग लेने के लिए अक्षय कुमार लेने वाले थे क्योंकि दूल्हा खुद उन्हें आमंत्रित करने के लिए अभिनेता के घर गया था। लेकिन अक्षय सरफिरा प्रमोशन के आखिरी चरण के साथ-साथ साल के इस इवेंट में भी शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। सूत्र ने ये भी बताया कि अक्षय ने जिम्मेदार इंसान होने के नाते तुरंत ही खुद को आइसोलेट कर दिया था और अभी भी वे क्वारंटाइन हैं।
इस बात की जानकारी, ‘सरफिरा’ के प्रोडक्शन हाउस के एक करीबी सूत्र ने एचटी सिटी को दी है। सूत्र ने कहा, “अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म ‘सरफिरा’ का प्रमोशन कर रहे थे। प्रमोशन के वक्त उनकी तबीयत खराब होने लगी। तभी उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि प्रमोशन टीम के कुछ क्रू मेंबर्स कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इस जानकारी के मिलने के बाद उन्होंने अपना कोविड टेस्ट करवाया और शुक्रवार की सुबह उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।”





