कमल हासन की शानदार एक्टिंग; नेगेटिव रिव्यूज के बाद भी ‘इंडियन 2’ को शानदार ओपनिंग

Indian 2 Box Office Collection day 1: लंबे इंतजार के बाद कमल हासन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘इंडियन 2’ शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। निगेटिव रिव्यूज मिलने के बाद भी ‘इंडियन 2’ ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन कर लिया है।

सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ शुक्रवार यानी 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कमल के प्रशंसकों को 28 साल बाद उन्हें सेनापति के किरदार में देखने का मौका मिला है। हालांकि, इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यूज मिले हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा कि ‘इंडियन 2’ में कोई स्टोरी ही नहीं है। खैर, इतनी आलोचना के बाद भी कमल हासन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, कमल हासन की ‘इंडियन 2’ ने पहले दिन देशभर में टोटल 25.6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. मूवी की सबसे ज्यादा कमाई 16.5 करोड़ तेलुगु भाषा में हुई है. हिंदी वर्जन ने सिर्फ 1.2 करोड़ का बिजनेस किया है. वहीं, तमिल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.9 करोड़ की कमाई की है.

सरफिरा’ से क्लैश हुई ‘इंडियन 2’
कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’ से क्लैश हुई है, जो ‘सोरारई पोटरु’ की हिंदी रीमेक है. दूसरी तरफ, प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. वैसे, इसमें कमल हासन ने भी काम किया है।

बता दें कि ‘इंडियन 2’ साल 1996 में रिलीज हुई कमल हासन की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘इंडियन’ का सीक्वल है. 28 साल के बाद फिल्म का सीक्वल डायरेक्टर शंकर और कमल हासन लेकर आए हैं, लेकिन मूवी क्रिटिक्स और ऑडियंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. इस मूवी में साउथ स्टार सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, एसजे सूर्या, बॉबी सिम्हा और गुलशन ग्रोवर जैसे सितारों ने काम किया है

Back to top button