
सांप ने जिस विकास दुबे को 7 बार काटा, CMO ने जांच में खोल दी उसकी पोल
Snake Bite: फतेहपुर में सांप काटने को लेकर चर्चा का विषय बने विकास दुबे पर नया अपडेट आया है। यह तो जिला प्रशासन ने समझदारी दिखाकर जांच करा ली, नहीं तो तमाम तरह की अफवाहें इसकी वजह से बढ़ती जातीं। पढ़ें क्या हुआ था विकास के साथ…
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में 40 दिन के भीतर 7 बार सांप काटने वाले मामले ने सबको चौका दिया था। अब 7 बार सांप काटने का दावा करने वाले विकास को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम की जांच रिपोर्ट में नई जानकारी आ रही है। जिले के सीएमओ डॉ. राजीव नयन गिरि ने अब नई जानकारी दी है। सीएमओ ने जिलाधिकारी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि विकास स्नेक फोबिया से पीड़ित है। पीड़ित को बार-बार सांप काटने का आभास होता है। ऐसी स्थिति में पीड़ित को किसी मनोचिकित्सक से सलाह लेना सही होगा।’
क्या था पूरा मामला
फतेहपुर के सौरा गांव निवासी विकास दुबे का दावा था कि उसे 40 दिनों में सात बार सांप ने काटा है. इस घटनाक्रम ने वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के बीच चर्चा का विषय बन गया। उसने दावा किया कि पहली बार विकास को जब सांप ने काटा, तब वह अपने खेत में काम कर रहा था। इसे सामान्य घटना मानकर इलाज किया गया, लेकिन इसके बाद हर कुछ दिनों में उसे सांप काटता रहा। हर घटना बाद विकास फतेहपुर के एक निजी अस्पताल में जाता था। वहां उसे एंटी-वेनम इंजेक्शन सहित उसकी गंभीर देखभाल की जाती थी। विकास दावा करता था कि उसे एक ही फन वाले सांप ने कई बार काटा है। इस घटना की फिर प्रशासन ने जांच की।
क्या होता है स्नैक फोबिया
किसी तर्कहीन डर को फोबिया का नाम दिया जाता हैं। किसी चीज से बहुत ज्यादा डर जाने के बाद फोबिया हो जाता है. विकास को भी सांप के एक बार काटने के बाद स्नैक फोबिया हो गया. उसे बार-बार लगता था कि वह सांप दोबारा आ गया और उसे डस लिया. इसी कारण उसने सभी को बताया कि उसे 40 दिनों में एक फन वाले सांप ने ही सात बार डस लिया है. हर बार जब उसे ऐसे लगता था तो वह अस्पताल भी चला जाता था. जहां बिल बनाने के लिए उसका इलाज भी कर दिया जाता था. इससे विकास के भ्रम को और बढ़ावा मिला और उसे लगने लगा कि सच में सांप ने डसा है। जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी की जांच में यही बात आई है.
प्रदेश में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विकास नाम के युवक ने दावा किया कि महज एक महीने के अंदर उसे 6 बार सांप काट चुका है और उसके सपने में भी आया था. विकास ने दावा किया कि सपने में सांप ने उसे धमकी दी है कि वह कुल 9 बार उसे काटेगा. सातवीं और आठवीं बार बच जाएगा. लेकिन नौवीं बार जब वह काटेगा तो कोई सुई-दवा और तंत्र-मंत्र काम नहीं आएगा.





