
अभिनेता एवं T-Series के सह-संस्थापक कृष्ण कुमार की बेटी टिशा का निधन, कैंसर से हुई मौत…
T-Series Co-Owner Krishan Kumar: टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की चचेरी बहन और एक्टर कृष्णा कुमार की बेटी तिशा कुमार का लंबी बीमारी के बाद दुखद निधन हो गया। तीशा 20 साल की थीं और वह लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहीं थीं।
Actor Krishan Kumar Daughter Death: टी-सीरीज के सह-संस्थापक एवं अभिनेता कृष्ण कुमार की बिटिया तिशा कुमार का 20 साल की उम्र में (Krishan Kumar Daughter Death) निधन हो गया है। तिशा विदेश में गंभीर बीमारी का इलाज करा रही थीं, लेकिन जिंदगी की यह जंग वह हार गईं। कृष्ण कुमार दिवंगत फिल्म निर्माता और टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार के भाई हैं। वे कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। तिशा टी सीरीज के एमडी भूषण कुमार की चचेरी बहन थीं।
टी-सीरीज के प्रवक्ता ने दी जानकारी
टी-सीरीज के प्रवक्ता ने बयान ने कहा ,’कृष्ण कुमार की बेटी तीशा कुमार का बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद कल निधन हो गया. यह परिवार के लिए कठिन समय है, और हम अनुरोध करते हैं कि परिवार की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए.’तीशा कृष्ण को लाइमलाइट से दूर रहना काफी पसंद था। उन्हें आखिरी बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म एनिमल के प्रीमियर में देखा गया था। उस समय, वह अपने पिता कृष्ण कुमार के साथ रेड कार्पेट पर पोज देती नजर आई थीं।
बता दें कि कृष्ण कुमार कभी बॉलीवुड के फेमस एक्टर थे। उनकी फिल्म ‘बेवफा सनम’ आज भी दर्शकों के बीच काफी फेमस है। इस फिल्म के गाने 90 के दशक के चार्टबस्टर बन गए थे। फिल्म में उनकी हीरोइन थीं शिल्पा शिरोडकर. कृष्ण कुमार ने अपने साल 1993 में आई फिल्म ‘आजा मेरी जान’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इसी साल एक्टर की दो फिल्में और रिलीज हुई ‘कसम तेरी कसम’ और ‘शबनम’ और फिर ये कलाकार रातों-रात स्टार बन गए थे।





