Sawan 2024: सावन में साढ़े साती से मिलेगी मुक्ति, इन चीजों से करें भोले बाबा का अभिषेक

Sawan Somwar 2024: हिंदू धर्म में हर महीना किसी न किसी देवता की उपासना के लिए समर्पित होता है। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। पूजा अर्चना के साथ-साथ कई लोग सावन में पड़ने वाले सोमवार का व्रत भी रखते हैं।

Sawan Sade Sati Upay: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को बेहद प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव के साथ माता पार्वती की प्रतिदिन विशेष पूजा की जाती है। साथ ही सावन सोमवार का व्रत भी रखा जाता है. इस महीने में साढ़े साती से निजात पाने के लिए विशेष उपाय भी किए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान है। शनिदेव इस राशि में 29 मार्च, 2025 तक रहेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो महादेव की पूजा करने से शनि साढ़े साती का प्रभाव समाप्त हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी साढ़े साती से पीड़ित हैं, तो सावन सोमवार के दिन इन चीजों से देवों के देव महादेव भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।

साढ़े साती के उपाय 2024 (Sawan Sade Sati Upay)

कर्मफलदाता शनिदेव के आराध्य भगवान शिव हैं। स्वयं शनिदेव भी महादेव की उपासना करते है। भगवान शिव के द्वारा दिए वरदान से ही शनिदेव को न्याय करने का अधिकार मिला था। इस प्रकार शिवजी की पूजा करने से शनिदेव शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।

  • इसके लिए सावन सोमवार पर स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। 
  • साढ़े साती से निजात पाने के लिए सावन महीने में रोजाना स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय शिव पंचाक्षरी मंत्र का जप करें। वहीं, पूजा के अंत में साढ़े साती से मुक्ति हेतु कामना करें। 
  • अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर गंगाजल में साबुत उड़द मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भी साढ़े साती से मुक्ति मिलती है। 
  • अगर आप धन पाना चाहते हैं या आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं, तो सावन के महीने में रोजाना गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। 
  • अगर आप हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शनिदेव की कृपा साधक पर बरसती है। शनिदेव की कृपा से साढ़े साती का प्रभाव समाप्त हो जाता है। 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Back to top button