Bad Newz: पहले ही दिन विक्की-तृप्ति की फिल्म का धमाल, बॉक्स ऑफिस पर मचा तहलका

Bad Newz : एक्टर विक्की कौशल, एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म ‘बैड न्यूज’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. वहीं, अब फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

Bad Newz Box Office Collection: विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की बैड न्यूज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. लीज के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन और क्रिटिक्स ने भी अच्छा रिस्पॉन्स दिया है और अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है। इसके बारे में लोग जानना चाहते हैं कि बैड न्यूज कैसी है? बैड न्यूज का कलेक्शन कितना है? बैड न्यूज का ओपनिंग डे का कलेक्शन क्या है? चलिए बताते हैं आपको पहले दिन फिल्म ने कितने करोड़ कमाए हैं।

दर्शकों से मिल रहा है अच्छा रिस्पॉन्स(Opening Day Collection)

पहले ही दिन थिएटर्स में 22.83 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखने को मिली. खासतौर पर नाइट शोज में दर्शकों की भारी भीड़ नजर आई. मुंबई के नाइट शोज में जहां 20.75 प्रतिशत और दिल्ली में 26 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखने को मिली. वहीं, अब फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ‘बैड न्यूज’ के कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए एक्स (ट्वीटर) पर साझा किया है.

बता दें कि आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी ‘बैड न्यूज’ की कहानी तरण डूडेजा और इशिता मोइत्रा ने मिलकर लिखी है। बैड न्यूज’ ऐसे वक्त पर रिलीज हुई है जब दर्शकों के पास इसकी टक्कर की कोई दूसरी फिल्म नहीं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि वीकेंड पर फिल्म के कारोबार में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ट्रेड एक्सपर्ट्स का तो यहां तक मानना है कि फिल्म अपने पहले ही वीकेंड में 30 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का आंकड़ा पार कर सकती है।

Back to top button