संसद का मानसून सत्र आज से, वित्त मंत्री कल पेश करेंगी बजट

Parliament monsoon session: संसद का मानसून सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। इसी क्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

आज संसद का बजट सत्र होने वाला है। मगर इस सत्र के दौरान अलग-अलग नेताओं की ओर से बयानों की बौछार होने लगी है। इसी क्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। एक तरफ JDU ने बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगा है, वहीं राजस्थान में हनुमान बेनीवाल का कहना है कि अग्निवीर योजना को खत्म कर देना चाहिए। इस सत्र के दौरान विपक्ष भी ‘नीट’ पेपर लीक और रेल सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

पीएम मोदी का संबोधन

संसद का मानसून सत्र शुरु होने से पहले मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘भारत के लोगों की गौरव यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखता हूं। ये बजट अमृतकाल का एक महत्वपूर्ण बजट है, हमें पांच साल का जो अवसर मिला है, आज का बजट हमारे पांच साल के कार्य की दिशा भी तय करेगा और ये बजट 2047 तक विकसित भारत का जो हमारा सपना है, ये बजट उस सपने की नींव मजबूत करने वाला होगा। ये हर देशवासी के लिए बहुत गर्व की बात है कि भारत बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश है।

सीतारमण सोमवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश करेंगी। वित्त मंत्री सीतारमण 23 जुलाई को आम बजट पेश करने वाली हैं। संसद की बिजनेस लिस्ट के  मुताबिक, लोकसभा में प्रश्नकाल के तुरंत बाद यानी करीब एक बजे और राज्यसभा में दो बजे वित्त मंत्री आर्थिक सर्वे पेश करेंगी। यानी दोपहर दो बजे आर्थिक सर्वे को औपचारिक तौर पर सार्वजनिक किया जाएगा। इसके बाद 2:30 बजे मुख्य आर्थिक सलाहकार की प्रेस कांफ्रेंस होगी।

Back to top button