Singham Again: अजय देवगन ने पूरी की ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग, रोहित शेट्टी के साथ भाईचारे के 33 साल…

Singham Again: अभिनेता अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने 13 साल एक साथ काम करने का जश्न मानते हुए सिंघम अगेन के सेट से वीडियो शेयर किया है।

Singham Again Update: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की जोड़ी को एक साथ Singham फिल्म फ्रेंचाइजी को 13 साल पूरे हो चुके हैं। तो वहीं अजय देवगन और रोहित शेट्टी की दोस्ती को 33 साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने अपने दोस्ती के जश्न को सेलिब्रेट करने के लिए अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। दोनों अपनी सिंघम की फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए अपनी अगली फिल्म Singham Again पर काम कर रहे हैं। जोकि इस साल यानि 2024 के अंत तक रिलीज हो सकती है।

रोहित शेट्टी ने शेयर किया वीडियो

वीडियो में अपनी यात्रा की कहानी बताते हुए लिखा था, ‘आज सिंघम के 13 साल पूरे हो गए हैं और किस्मत का जादू देखते हैं। आज हम अजय सर के साथ सिंघम अगेन की शूटिंग भी पूरी कर रहे हैं। बतौर निर्देशक यह उनके साथ मेरी 13वीं फिल्म है, लेकिन यह सफर 90 के दशक में शुरू हुआ था, जब मैं उनके अधीन काम कर रहा था। 33 साल बाद भी हम मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। इस दिवाली सिनेमाघरों में मिलते हैं।’ वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘सिंघम के 13 साल, भाईचारे के 33 साल।’

बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन’ रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का पांचवां भाग है, जिसमें रणवीर सिंह की 2018 में आई ‘सिम्बा’ और अक्षय कुमार अभिनीत 2021 में आई ‘सूर्यवंशी’ भी शामिल हैं। ‘सिंघम अगेन’ अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली ‘सिंघम’ सीरीज की तीसरी फिल्म है, जो 2011 की ‘सिंघम’ से शुरू हुई थी। फिर 2014 में अजय देवगन ‘सिंघम रिटर्न्स’ के साथ लौटे।

Back to top button