
Rashifal: मकर समेत इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा खास, पढ़े दैनिक राशिफल
26 July ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशिफल (Rashifal) निकालते समय ग्रह-नक्षत्र की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है, जिसमें राशियों का दैनिक राशिफल विस्तार से बताया जाता है।
Aaj Ka Rashifal: हिन्दू धर्म में ज्योतिष आकलन का बहुत महत्व होता है। ग्रहों के चाल आपके दैनिक राशिफल (Rashifal) का आकलन किया जाता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल (Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं।
मेष (Aries)
मेष राशि वालों को कार्य क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने पर स्थिति में सुधार होगा. अपनी कार्यशैली में सकारात्मक परिवर्तन करने का प्रयास करें. व्यर्थ के तर्क वितर्क में न फंसे. राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा. किसी सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर भागीदारी करेंगे.
वृषभ (Taurus)
दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी. परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है. अनावश्यक कार्यवश यात्रा करनी पड़ सकती है. संघर्ष करने से भाग्य साथ देगा. विरोधी पक्ष गुप्त रूप से आपके विरुद्ध सक्रिय रहेगा. सावधानी बनाए रखें. सामाजिक कार्यों में अभिरुचि बढ़ेगी.
मिथुन (Gemini)
कार्यक्षेत्र में किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक भरोसा न करें. किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी दूसरों को न सौंपे. आप खुद उस काम को करें. अन्यथा कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है. महत्वपूर्ण कार्य में धीरे-धीरे प्रगति होगी. अपनी महत्वाकांक्षा को अधिक न बढ़ने दें. उन पर अपना नियंत्रण बनाए रखें.
कर्क (Cancer)
दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी. महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने की कोशिश करें. आपके कुशल व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे. जिससे लोग आपसे मित्रता करने को हाथ बढ़ा सकते हैं. कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करते समय अपने धैर्य को कम न होने दें.
सिंह (Leo)
कोर्ट क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति होने के संकेत मिल रहे हैं. सत्ता शासन में बैठे लोगों को नवीन दायित्व प्राप्त होंगे. भूमिगत द्रव्यों से संबंधित व्यापार में लगे लोगों को सरकार की किसी योजना का लाभ मिलेगा.
कन्या (Virgo)
परिवार में वाद विवाद हो सकता है. पैतृक धन संपत्ति को लेकर बात मुकदमे तक पहुंच सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी कठोर वाणी लोगों को आहत करने का काम करेगी. व्यापार में धन लाभ के अवसर कम होंगे. व्यर्थ भाग दौड़ एवं तनाव बना रहेगा. आजीविका के क्षेत्र में दर-दर भटकना पड़ सकता है.
तुला (Libra)
सगे संबंधियों के सहयोग के कार्यक्षेत्र की मुश्किलें कम होगी. समाज में उच्च पद प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क बढ़ेंगे. अपने ऊपर विश्वास रखें. कार्यक्षेत्र व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को व्यापार में लाभ उन्नति की योग बनेंगे. आजीविका नौकरी के क्षेत्र में संलग्न लोगों को परिश्रम का फल प्राप्त होगा.
वृश्चिक (Scorpio)
आपके साहस एवं पराक्रम के कारण किसी जोखिमपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. भाई बहनों से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा. फोर्स में कार्यरत लोगों को अपने शत्रु अथवा अपराधी पर शिकंजा कसने में सफलता मिलेगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. व्यापार में आपकी मेहनत मशक्कत उन्नति कारक सिद्ध होगी.
धनु (Sagittarius)
कार्यक्षेत्र में चली आ रही विघ्न बाधा कम होगी. आय के स्रोतों में वृद्धि होगी. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को नवीन व्यवसाय के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी. आज का दिन आपके लिए अधिक सुख एवं उन्नति कारक रहेगा. किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योग बनेंगे.
मकर (Capricorn)
सुख सुविधा में व्यवधान आएगा. गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी से दूर जाना पड़ सकता है. मार्ग में वाहन यकायक खराब होने से मन खिन्न रहेगा. कार्य क्षेत्र में नौकर चाकर के खराब व्यवहार के कारण मन में असंतोष बना रहेगा. घर अथवा व्यवसाय की स्थल भोग विलास की वस्तुएं की सुविधाएं जुटाने पर अधिक ध्यान रहेगा
कुंभ (Aquarius)
महत्वपूर्ण कार्य में सोच समझकर निर्णय लें. विरोधी पक्ष के समक्ष अपनी गुप्त नीतियों का खुलासा न होने दे. सामाजिक क्रियाकलापों के प्रति रुचि बढ़ेगी. घर परिवार में मांगलिक व धार्मिक कार्य होने के योग बनेंगे. व्यवसाय के क्षेत्र में व्यक्तियों को योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से सफलता प्राप्त होगी.
मीन (Pisces)
संतान सुख में वृद्धि होगी. व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे. रुके हुए कार्य में सफलता मिलेगी. व्यर्थ के वाद विवाद से बचे. और आपको जेल जाना पड़ सकता है .किसी प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है. नौकरी में अधीनस्थ से अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन खिन्न रहेगा.




