Noida Fire News: झुग्गी में लगी आग से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत, पिता की हालत गंभीर

Noida Fire News: यूपी के नोएडा सेक्टर 8 में आग लगने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सुबह एक झुग्गी में आग लगने से तीन बच्चियों की मौत हो गई जबकि उनके पिता गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-8 (Noida Fire News) में झुग्गी में आग लग गई है। जिसमें घर के अंदर सो रही 2 लड़कियां और एक लड़के की मौत हो गई है। एक लड़की की उम्र 10 साल और दूसरी की उम्र 7 साल है। पिता बैटरी वाला रिक्शा चलाने का काम करते हैं। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शॉट सर्किट से हुआ हादसा

वहीं, इलाज के दौरान गंभीर रूप से झुलसी तीनों बच्चियों की मौत हो गई। बच्चियों के पिता को गंभीर हालत में इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, जिला अस्पताल में भर्ती बच्चियों की मां की हालत स्थिर है। 

आग का कारण कमरे में रखी बैट्री को चार्ज करते समय शॉट सर्किट होना बताया जा रहा है। घटना बुधवार सुबह करीब चार बजे की है। डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे कमरे में आग लगने की जानकारी मिली। आसपास के लोगों ने पहले दमकल स्टेशन को घटना की जानकारी दी। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर महज 10 मिनट में काबू पर काबू पा लिया। हालांकि, कमरे के अंदर सो रही तीन बच्चियों को नहीं बचाया जा सका।

Back to top button